एक्सप्लोरर

Maidaan Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर ‘मैदान’ का हुआ बुरा हाल, 9 दिन बाद भी 30 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

Maidaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस के ‘मैदान’ में अजय देवगन फेल हो चुके हैं. ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और ये आधी लागत भी नहीं निकाल पाई है.

Maidaan Box Office Collection Day 9: अजय देवगन ने इस साल ‘शैतान’ जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्म दी थी. इसके बाद एक्टर ने स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ के साथ सिनेमाघरो में दस्तक दी. इस फिल्म के ट्रेलर के बाद से उम्मीद की जा रही ही थी अजय एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के ‘मैदान’ में अव्वल रहेंगे.

 हालांकि फिल्म ने पहले ही दिन निराश किया और बेहद कम कलेक्शन के साथ शुरुआत की. इसके बाद ‘मैदान’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और हर दिन इसकी कमाई घटती चली गई. अब तो फिल्म के लिए आधी लागत निकाल पाना भी नामुमकिन लग रहा है. चलिए यहां जानते हैं ‘मैदान’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे कितना कलेक्शन किया है?

‘मैदान’ ने रिलीज के 9वें दिन कितना किया कलेक्शन?
भारतीय फुटबॉल के गोल्डन इरा की कहानी दिखाने वाली अजय देवगन की ‘मैदान’ दर्शको को इम्प्रेस नहीं कर पाई है. हालांकि इंडियन फुटबॉल टीम के पूर्व कोच सैयद अब्दुल रहीम की इस बायोपिक को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिला है. यहां तक कि इसकी इंस्पायरिंग कहानी की काफी सराहना भी हुई लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शक नसीब नहीं हुए. इसी के साथ ‘मैदान’ कारोबार के मामले में फुस्स हो गई है. फिल्म की कमाई की बात करें तो

  • पेड प्रीव्यू को मिलाकर ‘मैदान’ ने पहले दिन 7.10 करोड़ से खाता खोला था.
  • इसके बाद ‘मैदान’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन 28.35 करोड़ रुपए रह.
  • वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैदान’ ने रिलीज के 9वें दिन 1.40 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘मैदान’ का 9 दिनों का कुल कलेक्शन अब 29.75 करोड़ रुपये हो गया है.

‘मैदान’ के लिए आधी लागत निकाल पाना नामुकिन
‘मैदान’ के कलेक्शन में 9वें दिन बेशक थोड़ी तेजी आई लेकिन इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस रिलीज के पहले दिन से ही काफी धीमी रही है. 100 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म रिलीज के 9 दिनों में महज 30 करोड़ की कमाई कर पाई है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार को देखते हुए इसका आधी लागत निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है. ऐसे में अजय की ये फिल्म बुरी तरह से पिट चुकी है.

‘मैदान’ स्टार कास्ट कहानी
बता दें कि ‘मैदान’ फुटबॉल के पिता कहे जाने वाले पूर्व कोच सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर बेस्ड है. उन्होंने फुटबॉल के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था और भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में अजय देवगन ने सैयद अब्दुल रहीम का लीड किरदार प्ले किया है. फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष ने भी अहम भूमिका निभाई है.   

यह भी पढ़ें:  रोहित शेट्टी के शो में 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' फेम इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री! 'खतरों के खिलाड़ी 14' में मचेगा तहलका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा कपूर, बोलते हुए छलक पड़े आंसू
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा, बोलते हुए छलके आंसू

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget