एक्सप्लोरर

Mahesh Bhatt ने अपने बचपन की कड़वी यादों को किया याद, कहा- मुझे नाजायज औलाद कहते थे...

Mahesh Bhatt On His Father: फिल्म निर्माता महेश भट्ट अपनी जिंदगी के हर पहलू के बारे में खुलकर बात करते नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बचपन से जुड़ी कुछ कड़वी यादें साझा की हैं.

Mahesh Bhatt On His Father: फिल्म निर्माता महेश भट्ट अपनी जिंदगी के हर पहलू के बारे में खुलकर बात करते नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बचपन से जुड़ी कुछ कड़वी यादें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि कैसे हालातों के चलते उन्हें एक 'नाजायज बच्चे' के रूप में देखा जाता था. अरबाज खान के चैट शो 'द इनविंसिबल्स' के एक नए एपिसोड में, महेश भट्ट ने खुलासा किया कि कैसे उनकी मां को अपनी पहचान छुपानी पड़ी और एक मुस्लिम होने के बावजूद एक हिंदू की तरह रहना पड़ा.

समझा जाता था नाजायज

यहां बता दें कि महेश भट्ट जो एक मुस्लिम मां और एक हिंदू पिता के विवाह से पैदा हुए थे, ने उस समय के बारे में बात की जब उन्हें 'नाजायज बच्चे' के रूप में कलंकित किया गया था. उन्होंने कहा, "मेरा जन्म 1948 में हुआ था, यह आजादी के बाद का भारत था और मेरी मां शिया मुस्लिम थीं, लेकिन हम शिवाजी पार्क में रहते थे जहां अधिकांश लोग हिंदू थे और उन्होंने अपनी पहचान छुपाई और साड़ी पहनी, टीका लगाया.”

महेश भट्ट ने कहा कि उनके घर को 'नाजायज घर' कहा जाता था. अपने पिता के बारे में बताया कि वो एक फिल्म निर्माता थे जो अंधेरी में अपने दूसरे परिवार के साथ रहते थे. महेश भट्ट ने कहा, “जब वह हमारे घर आए, तो मुझे लगा जैसे कोई बाहरी व्यक्ति आया हो. मेरा सामना ऐसे लोगों से होता जो मुझे एक कोने में रख देते और मुझसे मेरे पिता के बारे में पूछते.'' उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उन्होंने अपने जन्म और अपने पिता के बारे में झूठ नहीं बोला, तब तक उन्हें इसी तरह परेशान किया जाता था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

इस दौरान उन्होंने अपनी पहली कमाई के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि 15 या 16 साल की उम्र में अपनी पहली कमाई के बारे में बात करते हुए, जो कि 53 रुपये थी, महेश ने कहा, "मुझे याद है कि मैं इसे अपनी मां के पास लाया था और मैं गर्व के साथ उनके पास गया और मैंने कहा 'पैसे'. उसने देखा इसे और उसने इसे अपने ब्लाउज में रखा और कहा 'इसको माई अपने कलेजे के पास रखूंगी.'

यह भी पढ़ें-  Satish Kaushik Prayer Meet: 21 मार्च को होगी सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा, एक्टर का ये खास दोस्त कर रहा सारा इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत
कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget