एक्सप्लोरर

Satish Kaushik Prayer Meet: 21 मार्च को होगी सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा, एक्टर का ये खास दोस्त कर रहा सारा इंतजाम

Satish Kaushik: सतीश कौशिक के अचानक निधन से अब भी हर कोई शॉक्ड हैं. इन सबके बीच अब दिवंगत एक्टर की प्रेयर मीटिंग की तैयारी की जा रही है. इसका सारा इतंजाम एक्टर के खास दोस्त अनुपम खेर करेंगे.

Satish Kaushik Prayer Meet: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च 2023 को निधन हो गया था. हंसते-खेलते एक्टर की अचानक हुई मौत से उनके परिवार, फ्रेंड्स और फैंस सदमे में हैं. गुरुवार को मुंबई में करीब 8:30 बजे सतीश का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था. खबरों के मुताबिक कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में निधन हुआ था. वे दोस्त की होली पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी. एक्टर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई. बाद में उनके शव को एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया था.

कब होगी सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा?
वहीं ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत एक्टर की कोई चौथा सेरेमनी नहीं की जाएगी. परिवार 20 मार्च तक हर दिन प्रार्थना करेगा. इसके बाद 21 मार्च को सतीश कौशिक की प्रेयर मीट आयोजित की जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक कौशिक के करीबी दोस्त अनुपम खेर इसका आयोजन करेंगे. दिवंगत एक्टर की प्रेयर मीट में इंडस्ट्री के तमाम सितारों के आने की उम्मीद है. वहीं अनुपम खेर पहले ही इसे लेकर इंडस्ट्री के लोगों को मैसेज भेज चुके हैं. हालांकि जगह और समय अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि आज रात तक ये भी फाइनल हो जाएगा.

बेटी के लिए लंबी जिंदगी चाहते थे सतीश कौशिक
वहीं सतीश कौशिक की अचानक हुई मौत से उनकी पत्नी शशि और 10 साल की बेटी वंशिका पूरी तरह से टूट गई हैं. सतीश कौशिक अपनी बेटी को लाइफ में सैटल होते देखने के लिए लंबी जिंदगी जीना चाहते थे. दिवंगत एक्टर के दोस्त रूमी जाफरी ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ये खुलासा किया था.

दिल्ली पुलिस सतीश कौशिक मौत मामले की कर रही जांच
वहीं सतीश कौशिक की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि एक्टर का निधन संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल चुकी है जिसके बाद पुलिस की एक टीम उसी फार्म हाउस पहुंची जहां सतीश कौशिक निधन से पहले मौजूद थे. पुलिस को फॉर्म हाउस से आपत्तिजनक दवाइयां बरामद हुई हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें:-Priyanka Chopra को Citadel में मेल एक्टर के बराबर मिली फीस, एक्ट्रेस बोलीं- 22 साल के करियर में पहली बार...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget