एक्सप्लोरर

Madhuri Dixit Birthday: बुर्का पहनकर अपनी ही फिल्म देखने थिएटर पहुंच गई थीं माधुरी दीक्षित, डांस देखकर लोगों ने स्क्रीन पर फेंके थे सिक्के

Madhuri Dixit Birthday: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ा एक स्पेशल किस्सा सुनाते हैं.

Madhuri Dixit Birthday Special: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने 90 के दशक में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं जिसकी वजह से आज भी वो लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाए बैठी हुई हैं. माधुरी की अदाएं और सादगी दोनों के ही लोग दीवाने हैं. बड़े पर्दे पर माधुरी दीक्षित को देखकर लोग थिएटर में चिल्लाने लगते थे और एक बार तो थिएटर में सिक्के फेंके गए थे. जिसे खुद माधुरी दीक्षित ने देखा था. माधुरी ने एक्टिंग डेब्यू फिल्म अबोध से किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी. माधुरी क असली पहचान फिल्म तेजाब से मिली थी. जो आज भी उनकी बेस्ट फिल्मों में से एक है. आइए आपको इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं.

माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत अबोध से की थी. उसके बाद उन्होंने कई फिल्में की लेकिन ये भी फ्लॉप हो गई थीं जिसके बाद से लगने लगा था कि माधुरी का करियर खत्म होने जा रहा है लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और माधुरी के हाथ तेजाब लगी. इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

बुर्का पहनकर गईं थिएटर
तेजाब के हिट होने के बाद माधुरी उस समय की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई थी. इस फिल्म का गाना एक-दो तीन सुपरहिट हुआ था. जिसके बाद उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले थे. इस फिल्म के हिट होने के बाद माधुरी के दोस्तों ने उनसे कहा कि फिल्म को थिएटर में देखने का मजा ही कुछ और है. जिसके बाद वो बुर्का पहनकर अपनी ही फिल्म देखने के लिए एक सिंगल स्क्रीन थिएटर में चली गई थीं.

सिक्के फेंकने लगे लोग
माधुरी भीड़ से बचते हुए सबसे आगे वाली सीट पर जाकर बैठ गई थीं. जैसे ही फिल्म के शुरू होते ही गाना आया एक दो तीन तो इसे देखकर लोग थिएटर में नाचने लगे. इतना ही नहीं लोगे स्क्रीन पर सिक्के फेंक रहे थे. जिसे देखकर माधुरी चौंक गई थीं. माधुरी आगे की सीट पर बैठी थीं तो ये सिक्के उनके सिर पर भी लगने लगे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

इसके बाद से माधुरी ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने कई फिल्में की हैं. शादी के बाद माधुरी ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था. अब वो फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं. अब वो ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा रही हैं.

ये भी पढ़ें: सास के लिए Dipika Kakar की आंखों में आए आंसू, ट्रोल्स पर भड़कीं एक्ट्रेस , बोलीं- 'मां को जज मत करो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 8 तक 96 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 8 तक 96 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget