एक्सप्लोरर

Box Office पर चला सारा-कार्तिक की जोड़ी का जादू, 'लव आजकल' को मिली जबरदस्त ओपनिंग

Love Aaj Kal Box Office Collection Day 1: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'लव आजकल ' को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली है.

Love Aaj Kal Box Office Collection Day 1:  कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'लव आजकल ' को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली है. फिल्म की पहले दिन की कमाई ने ही नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं. फिल्म ने पहले दिन 12.40 करोड़ रुपए की कमाई की है.

फिल्म की कमाई को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई में और उछाल आ सकता है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि इस फिल्म को मैट्रो सिटीज में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, वहीं टियर 2 शहरों में भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. अब ये देखना होगा कि फिल्म कमाई के इस सिलसिले को बरकरार रख पाती है या नहीं. 

12 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ये फिल्म कार्तिक आर्यन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' ने पहले दिन 9.10 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी. ये पहली बार है जब कार्तिक की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई की है.

आपको यहां ये बता दें कि फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है. ऐसे में ये देखना होगा कि वैलेंटाइन्स डे की वजह फिल्म इतनी कमाई कर पाई है या दर्शक इसे अभी और प्यार देंगे.

फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. इससे पहले इम्तिाज अली ने साल 2009 में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के साथ 'लव आजकल' बनाई थी. उस फिल्म में भी दो अलग-अलग दौर की प्रेम कहानियों को दिखाया गया था. अब इस फिल्म में भी दो अलग-अलग दशकों की प्रेम कहानियों को दिखाया गया है जिसमें एक कहानी 1990 के दशक की है तो दूसरी 2020 के दशक की यानी कि आज के दौर की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन सी फिल्म चल रही आगे, जानें-11 बजे तक का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
Independence Day 2026: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget