एक्सप्लोरर

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई इरफान खान की 'अंग्रेज़ी मीडियम', लॉकडाउन के चलते थिएटर में नहीं चल पाई थी फिल्म

'अंग्रेज़ी मीडियम' पिछले महीने 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. वही वो वक्त था, जब भारत में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा था. शूटिंग के बाद इरफान खान अपने कैंसर का इलाज कराने चले गए थे, जिस वजह से वो फिल्म को खुद प्रमोट नहीं कर पाए.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खतरे के बीच हुए लॉकडाउन के चलते हाल ही में रिलीज़ हुई इरफान खान, करीना कपूर खान और राधिका मदान स्टारर फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' सिनेमाघरों में कुछ ही दिन चल पाई थी, लेकिन अब इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया गया है.

फिल्म हाल ही में लॉन्च हुए डीज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर देखी जा सकती है. इरफान खान ने ट्विटर पर फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ के बार में जानकारी दी. फिल्म में इरफान, राधिका मदान के पिता के किरदार में हैं. इसमें दीपक डोबरियाल और डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल में नज़र आए हैं.

'अंग्रेज़ी मीडियम' पिछले महीने 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. वही वो वक्त था, जब भारत में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा था. कई राज्यों में सिनेमाघर बंद होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन 4.03 करोड़ का बिज़नेस किया, लेकिन अंत में ये फिल्म 9.36 करोड़ रुपये से आगे नहीं बढ़ पाई. 'अंग्रेज़ी मीडियम' की समीक्षकों ने तारीफ की है. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है.

आपको बता दें कि शूटिंग के बाद इरफान खान अपने कैंसर का इलाज कराने चले गए थे, जिस वजह से वो फिल्म को खुद प्रमोट नहीं कर पाए. उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए फिल्म को सपोर्ट करने की अपील की थी, जिसके बाद 'कुड़ी नू नचने दे' गाना लॉन्च हुआ था, जिसमें आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, कैटरीना कैफ और कृति सेनन जैसी अभिनेत्रियां नज़र आई थीं और फिल्म को प्रमोट किया था.

ये भी पढ़ें: 

पीएम मोदी की अपील पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी जलाए दीये, देखिए फोटो और वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget