एक्सप्लोरर

'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ' का पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म में सनी देओल का अब तक का सबसे अलग अंदाज में देखा जाएगा.

सनी देओल की फिल्मों को लेकर फैंस एक्साइटेड रहते हैं. अब सनी को क्राइम थ्रिलर में देखा जाएगा. वो फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' में दिखेंगे. इस फिल्म में वो अपने अब तक के सबसे अलग अंदाज में दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं. मेकर्स ने फिल्म से सनी देओल का दमदार मोशन पोस्टर जारी किया. इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. फिल्म 20 नवंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.

पोस्टर में सनी देओल को बढ़ी हुई दाढ़ी और ग्रे हेयर में देखा गया. उन्होंने नजरें झुकाई हुई हैं और सिगरेट पी रहे हैं. सनी के इस इंटेंस लुक को देखकर फैंस एक्साइटेड हैं.

सनी देओल का पोस्ट

फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए सनी देओल ने कहा, 'अतीत और वर्तमान के बीच उलझा वो सच को सामने लाता है. पेश है सूर्या: अंत से आरंभ तक. 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में. इस क्राइम थ्रिलर में रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. एम. पद्मकुमार ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. फिल्म का निर्माण MM Moviez के बैनर तले किया गया है. फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट, कमल मुकुट. फिल्म के पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

फिल्म प्रोड्यूसर कमल मुकुट ने कहा, 'मैंने सनी देओल को दो फिल्में  गदर 2 और सूर्या के लिए साइन किया था. हमने गदर 2 से शुरुआत की और वो इतिहास बन गई. उसकी सफलता से प्रेरित होकर और फिल्म इंडस्ट्री में पांच दशकों से अधिक के अपने अनुभव के आधार पर मैंने सूर्या बनाई. ये एक आम आदमी की कहानी है, जो निश्चित रूप से हर किसी के दिल को छुएगी. फिल्म में सनी देओल एक ऐसे अंदाज़ में नज़र आएंगे, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा. दिलचस्प बात ये है कि कहानी उनके जीवन के तीन अलग-अलग चरणों में बुनी गई है. ये रोमांचक थ्रिलर दर्शकों को दो अलग-अलग दौर की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है.'

'बंटवारा 1947' में दिखे थे सनी देओल

सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें 'बंटवारा 1947' में देखा गया था. इस फिल्म में वो सिकंदर मिर्जा के रोल में थे. फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी जैसे स्टार्स थे. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले थे. हालांकि, फिल्म फ्लॉप हो गई थी.

अब सनी देओल के हाथ में कई फिल्में हैं. वो 'गबरू', 'रामायण पार्ट 1' और 'रामायण पार्ट 2' में दिखेंगी. फिल्म गबरू की अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. एक इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा था कि गबरू उनके काफी स्पेशल है. वो अभी सोच रहे हैं कि इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करेंगे या ओटीटी पर. 

ये भी पढ़ें- Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज

रामायण में हनुमान के रोल में होंगे सनी देओल

वहीं रामायण की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल हनुमान के रोल में होंगे. फिल्म में सनी देओल के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता जैसे स्टार्स दिखेंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है. वहीं नितेश तिवारी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. फिल्म से सनी देओल का हनुमान के रोल में लुक सामने नहीं आया है.

फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा. फिल्म दुनियाभर में 40 भाषाओं में रिलीज होगी. दोनों फिल्मों का बजट 4 हजार करोड़ बताया जा रहा है. बता दें कि सनी देओल को फिल्म 'गदर', 'गदर 2', 'बॉर्डर 2', 'जाट' के लिए जाना जाता है.

'गदर 2' सनी देओल के करियर के लिए काफी अहम फिल्म है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. फिल्म बहुत साराहा गया. लोग ट्रैक्टर से फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे. इसके बाद फिल्म बॉर्डर 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. अब फैंस सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं. देखना होगा कि सूर्या को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget