एक्सप्लोरर

Lockdown 2 के एलान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ऐसे बयां किया हाल-ए-दिल, सामने आए मजेदार MEMEs

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन को जारी रखने का एलान कर दिया है. प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से कहा कि जिस तरह अब तक नियमों का पालन किया है, आगे भी करते रहें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते लॉकडाउन 2 का एलान कर दिया है. लॉकडाउन-2 देश में तीन मई तक जारी रहेगा. प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से 3 मई तक लॉकडाउन के नियमों को पालन करने की अपील की है.

साथ ही कहा कि 20 अप्रैल के बाद से कुछ जरूरी गतिविधियों को इससे छूट मिल सकती है, लेकिन ये छूट सशर्त होगी. ऐसे में देश में लॉकडाउन पार्ट-2 का जिक्र हर जगह हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लॉकडाउन पार्ट-2 को लेकर यूजर्र मजेदार अंदाज में मीम्स बना रहे हैं. इस दौरान ट्विटर पर कई बॉलीवुड फिल्म के सीन्स और डायलॉग्स को शेयर किया जा रहा है.

एक यूजर ने सेक्रेड गेम्स का डायलॉग शेयर किया है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक सीन में डायलॉग बोलते हैं कि "इतना अकेला अपुन को लाइफ में पहले कभी नहीं लगा था."

वहीं, एक यूज़र ने फिल्म 'वेलकम' का डायलॉग शेयर किया जिसमें नाना पाटेकर बोलते है "सह लेंगे थोड़ा."

एक अन्य यूज़र ने 'गोलमाल 3' का अजय देवगन का डायलॉग शेयर किया है जिसमें वो कहते है कि "कुछ नहीं बदला है, आज भी वैसा ही है."

वहीं एक यूज़र ने लॉकडाउन 2 पर मीम शेयर करते हुए फिल्म पीके का डायलॉग शेयर किया है  जिसमें आमिर खान एक सीन में कहते है कि "ई गोला मा अब नहीं रहना".

जाहिर है लोग एक ओर कोरोना को गंभीरता से ले रहे हैं. लॉकडाउन-2 को कड़ाई से पालने करने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है.

कोरोना के बढ़ते मामले देश के लिए चिंता का विषय बन गए है. ऐसे में स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है. आपको बता दें देश में कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या 10 हज़ार 300 से अधिक जा पहुंची है. वहीं, इस महामारी के चलते 339 लोगों की जान अब तक जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget