एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के चलते नौ महीने के बेटे और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग कर्जत में फंसे अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने ये भी बताया कि उनकी बेटियां मायरा और महिका मुंबई में ही हैं और वो फोन के ज़रिए उनके साथ जुड़े रहते हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया है. ऐसे में यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है. जो जहां है वहीं फंसा हुआ है. यही वजह है कि बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स और नौ महीने के बेटे अरीक के साथ महाराष्ट्र के कर्जत में फंसे हुए हैं.

एक वेबसाइट से बात करते हुए अर्जुन रामपाल ने बताया, "हमने अपने बेटे की सुरक्षा के लिए यहीं रहने का फैसला किया. अभी वो बहुत छोटा है, वो जब बड़ा होगा तो ये एक ऐसी कहानी होगी जो उसे सुनाएंगे. मुंबई कुछ ही घंटो की दूरी पर है. इसलिए कोई इमेरजेंसी होगी तो आसानी से जा सकते हैं."

अर्जुन ने कर्जत में रुकने की एक और वजह का ज़िक्र किया. दरअसल कर्जत में अभी तक कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा, "अभी तक यहां कोई मामला नहीं है. हम सुरक्षित हैं. हमारे पास यहां खुली जगहे हैं और अपार्टमेंट में बंद रहने की जगह हम प्रकृति के बीच रहकर मज़े कर रहे हैं."

अर्जुन ने ये भी बताया कि उनकी बेटियां मायरा और महिका मुंबई में ही हैं और वो फोन के ज़रिए उनके साथ जुड़े रहते हैं. बता दें कि अर्जुन कपूर ने बीएमसी के अस्पतालों के डॉक्टर्स और नर्सों के लिए पीपीई किट्स डोनेट की है, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के ज़रिए बीते रोज़ दी.

अर्जुन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "आप सभी से अपील करता हूं कि इनकी मदद करें. वहां सभी असली हीरो हैं (डॉक्टर और नर्स), पीपीई किट दान करें. हमारा खयाल रखने के लिए ये अपनी ज़िंदगी रोज़ खतरे में डालते हैं. दुर्भाग्य से इन्हें जिस कवच की ज़रूरत है, उनके पास वो नहीं है, जिस वजह से ये कोरोना वायरस से बीमार हो रहे हैं."

अर्जुन ने आगे लिखा, "इन हिम्मतवालों के लिए अगर आप में से हर एक सिर्फ एक यूनिफॉर्म डोनेट करेगा, तो आपके सोलडर्स सुरक्षित और सेहतमंद रहेंगे. कृपया बड़ा उदार बनिए, उन्हें इसकी ज़रूरत है और हम उन्हें ये देंगे. उनके लिए सबसे अच्छे सूट का दाम 1200 रुपये है. नीचे सारी जानकारी है."

ये भी पढ़ें: एक्टिंग को जिंदगी मानते हैं नसीरूद्दीन शाह, कहा- 'कभी परफॉर्म करने लायक नहीं रहा तो कर लूंगा आत्महत्या' 

VIDEO: भरे इवेंट में जया बच्चन ने ऐश्वर्या के लिए कही थी ऐसी बात, छलक गए थे बहू के आंसू 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget