एक्सप्लोरर

Lisa Ray Birthday: 'कसूर' से लीजा को बॉलीवुड में मिली पहचान, फिर कैंसर को मात देकर कमाया नाम

Lisa Ray: लीजा रे अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से लाखों दिलों पर राज करती हैं. फिल्म 'कसूर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली लीजा की निजी जिंदगी में काफी संघर्षों से गुजरी है.

Lisa Ray Unknown Facts: बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. वह ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनसे कभी हार न मानने वाला जज्बा सीखा जा सकता है. अभिनेत्री का जन्म 4 अप्रैल 1972 में कनाडा के टोरंटो में हुआ था. उनके बर्थडे के मौके पर आज हम आपको अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं.

इस फिल्म से किया डेब्यू
लीजा ने मॉडलिंग से बहुत छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. महज 16 साल में उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपने कदम रख दिए थे. साल 1996 में वह पहली बार नुसरत फतेह अली खान के 'आफरीन-आफरीन' गाने में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू तमिल फिल्म 'नेताजी' से किया. साल 2001 उनके करियर के लिहाज से काफी खास रहा. इस साल उन्होंने फिल्म 'कसूर' से बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्म में उनके अपोजिट आफताब शिवदासानी थे. गानों के साथ इस फिल्म में लीजा की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आई. इसके बाद वह साल 2004 में आई फिल्म 'वॉटर' की वजह से काफी चर्चा में रहीं. दीपा मेहता की यह फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी. 

कैंसर को दे चुकी हैं मात
लीजा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो यह काफी उतार चढ़ाव से गुजरी है. साल 2009 में उन्होंने मल्टीपल मायलोमा नाम के कैंसर के बारे में पता चला. आमतौर घर इस तरह की घातक बीमारी के बारे में जानकर लोग हौसला खो देते हैं, लेकिन अभिनेत्री ने हार नहीं मानी. मल्टीपल मायलोमा एक प्रकार का ब्लड कैंसर होता है. साल 2010 में उन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट कराकर इस खतरनाक बीमारी से निजात पा ली. कैंसर से उबरने के बाद लीजा कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्क फॉरएवर' से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की थी. इसके बाद वह 'वीरप्पन' जैसी फिल्म में भी अहम किरदार निभाती नजर आईं.

बच्चों के साथ बिता रही खुशहाल जिंदगी
कैंसर से जंग जीतने के बाद लिजा इस समय खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं. उनकी दो जुड़वा बेटियां भी हैं,  जिनके नाम सूफी और सोलेल है. उन्होंने सरोगेसी से दोनों बच्चों को जन्म दिया है. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था. उन्होंने बताया था कि मां बनने के बाद वह अपनी खुशियां शब्दों में बयां नहीं कर सकती. बता दें कि लीजा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. अक्सर वह बच्चों के साथ अपने फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं.

Parveen Babi Birth Anniversary: एक-दो नहीं, तीन-तीन मर्दों से रहा परवीन बॉबी का अफेयर, एक्ट्रेस की जिंदगी पर बनीं दो फिल्में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satluj Controversy: फिल्म बनने के बाद रोक लगाना पूरी टीम के साथ अन्याय, 'सतलुज' विवाद पर बोले कंवलजीत सिंह
फिल्म बनने के बाद रोक लगाना पूरी टीम के साथ अन्याय, 'सतलुज' विवाद पर बोले कंवलजीत सिंह
सिनेमाघरों में बारिश के साथ तबाही लेकर आएगी 'तुम्बाड 2', सोहम शाह के नए पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस बोले- 'अब इंतजार नहीं हो रहा'
सिनेमाघरों में बारिश के साथ तबाही लेकर आएगी 'तुम्बाड 2', सोहम शाह के नए पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
Neetu Kapoor Birthday: 'मेरा दिल, मेरी सब कुछ...', मां नीतू कपूर के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा ने लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीरें
'मेरा दिल, मेरी सब कुछ...', मां नीतू कपूर के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा ने लुटाया प्यार
Wednesday Box Office Collection Live: दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई आलिया की 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget