एक्सप्लोरर

90 साल की हुईं लता मंगेशकर, धर्मेंद्र से लेकर रहमान तक इन बॉलीवुड स्टार्स ने दी शुभकामनाएं

भारत कोकिला लता मंगेशकर शनिवार को 90 साल की हो गईं. इस सुअवसर पर बॉलीवुड कलाकारों- धर्मेद्र, हेमा मालिनी, ऋषि कपूर, माधुरी दीक्षित, एआर रहमान, श्रेया घोषाल और अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

साल 1943 में महज 13 साल की उम्र में मराठी फिल्म 'किती हसाल' के लिए 'नाचू या गाडे, खेलू सारी, मानी हौस भारी' गीत के साथ लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वसंत जोगलेकर की फिल्म 'आप की सेवा में' के लिए 'पा लागूं कर जोड़ि रे' गीत के साथ उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपनी पारी की शुरुआत की थी.

उन्हें उनका पहला बड़ा ब्रेक सन् 1948 में आई फिल्म 'मजबूर' का गाना 'दिल मेरा तोड़ा' के साथ मिला. इसके बाद फिल्म 'महल' का गाना 'आएगा, आएगा, आएगा..आएगा आनेवाला आएगा' को लोगों ने खूब पसंद किया और यह उनकी पहली म्यूजिकल हिट रही.

अब आइए, देखते हैं बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने इस दिग्गज गायिका के जन्मदिन पर उन्हें किन शब्दों में बधाई दी :

हेमा मालिनी : "लता दीदी का जन्मदिन! ईश्वर उन्हें और भी कई साल स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दें! लाखों लोगों की तरह वह मेरी भी प्रेरणा हैं. उनके साथ मेरा कई साल पुराना रिश्ता है. आपके साथ जुड़ना सम्मान की बात है दीदी और मैं हमेशा आपके प्यार और शुभकानाओं का आदर करती हूं."

ऋषि कपूर : "जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. प्यारी लता मंगेशकर जी को हमारे परिवार की ओर से बहुत शुभकामनाएं. ढेर सारा प्यार और सम्मान."

धर्मेद्र : "हैप्पी बर्थडे लता मंगेशकर जी. लंबी उम्र हो आपकी, खुश रहें, सेहतमंद रहें."

एआर रहमान : "आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं. हमारे परिवार की ओर से सबसे प्यारी लता मंगेशकर जी को शुभकामनाएं. ढेर सारा प्यार, सम्मान."

अनिल कपूर : "हैप्पी बर्थडे लता मंगेशकर जी. आप भारत की अनुपम और अविस्मरणीय आवाज हैं और सदा रहेंगी. सभी सदाबहार गीतों और यादों के लिए आपका धन्यवाद."

श्रेया घोषाल : "लता मंगेशकरजी, 90वां जन्मदिन आपको मुबारक हो. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करती हूं. आपके गीतों को सुने और गाए बगैर मेरी जिंदगी का एक भी दिन नहीं गुजरता. आप मेरी गुरु और सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं. आपके संगीतमय गौरव के युग में पैदा होकर खुद को धन्य मानती हूं."

माधुरी दीक्षित नेने : "लता मंगेशकरजी को जन्मदिन पर ढेर सारा प्यार और ढेर सारी खुशियां."

देखिए स्वर कोकिला Lata Mangeshkar का ये खास इंटरव्यू 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 8 तक 96 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 8 तक 96 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget