एक्सप्लोरर

Aamir Khan की फिल्म Laal Singh Chaddha को बनाने में कहां हुई चूक, निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी

Advait Chandan On Laal Singh Chaddha Failure: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता को लेकर अब निर्देशक अद्वैत चंदन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि फिल्म को बनाने में कहां कमी आई.

Advait Chandan On Laal Singh Chaddha Failure: आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) से दर्शकों को काफी उम्मीद थी, लेकिन रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने एक्टर के फैंस को काफी निराश किया. 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म की असफलता पर अब फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन (Advait Chandan) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

लाल सिंह चड्ढा की असफलता पर बोले निर्देशक अद्वैत चंदन
बता दें, आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' अद्वैत चंदन की दूसरी फिल्म रही. इससे पहले साल 20217 में आई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए दोनों साथ काम कर चुके हैं. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सफल साबित हुई थी. 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के कार्यक्रम में पीटीआई के साथ अपने एक इंटरव्यू के दौरान 'सीक्रेट सुपरस्टार' निर्देशक ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने जो कुछ लिखा है, उसे निर्देशित करने की प्रक्रिया का मैं वास्तव में आनंद लेता हूं. मुझे इसमें मजा आता है क्योंकि लिखते समय मैंने उसकी पिक्चराइजेशन भी की है. मैं उस प्रक्रिया का लुत्फ उठाता हूं. लाल सिंह चड्ढा पर वो प्रक्रिया मैंने मिस की.'

'सीक्रेट सुपरस्टार' का भी अद्वैत चंदन कर चुके हैं निर्देशन
अद्वैत चंदन ने माना कि 'सीक्रेट सुपरस्टार' की सफलता के पीछे वजह रही कि फिल्म के निर्देशन के साथ उन्होंने कहानी भी खुद लिखी. अपनी चीजों पर वो काफी आत्मविश्वास महसूस करते हैं. वहीं हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' के आधिकारिक बॉलीवुड रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' को अतुल कुलकर्णी ने लिखा है.

उन्होंने कहा, 'जो लोग हमारी फिल्में देखने के लिए इतना पैसा खर्च कर रहे हैं, उन्हें आलोचना करने का पूरा अधिकार है. लेकिन मेरा काम सिर्फ जुनून के साथ कहानी सुनाना और अपना 100 फीसदी देना है. 'सीक्रेट सुपरस्टार' के मामले में मैंने कहानी की परवाह की और उसे बताया.'

बता दें, अद्वैत चंदन (Advait Chandan) ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शंस कंपनी में विज्ञापन क्षेत्र में काम किया. अद्वैत ने 2007 की फ़िल्म 'तारे ज़मीन पर' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया, जिसमें बाल कलाकार दर्शील सफारी और आमिर खान थे. 

ये भी पढ़ें:

Shehzada Teaser: 'शहजादा' का टीजर देख नाराज हुए अल्लू अर्जुन के फैंस, कार्तिक आर्यन को जमकर सुनाई खरी-खोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget