एक्सप्लोरर

कुणाल कामरा की नई मुसीबत! शिवसेना का दावा- कॉमेडियन ने दी थी गाली, अब उठाएंगे ये कदम

Kunal Kamra: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के मामले में शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने दावा किया है कि उन्होंने वीडियो में गाली भी दी है और अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी उनके खिलाफ कानूनी रास्ते भी अपनाएगी.

Mumbai Comedian: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के मामले में शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने दावा किया है कि उन्होंने वीडियो में गाली भी दी है और यदि जरूरत पड़ी तो पार्टी उनके खिलाफ कानूनी रास्ते भी अपनाएगी. मनीषा ने आरोप लगाया है कि कुणाल कामरा के पीछे कुछ लोग हैं, जिसके इशारे पर वह यह सब कर रहा है. सोमवार को वे सभी लोग एक्सपोज हो चुके हैं.

कामरा ने माफी मांगने से किसा साफ इनकार

कुणाल कामरा ने एक शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना उनके खिलाफ टिप्पणी की थी. इस वीडियो के बाद से शिवसैनिक भड़क गए हैं. कॉमेडियन के स्टूडियो पर तोड़फोड़ भी की गई. इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह माफी मांगकर मामले को शांत करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. एक बयान के अनुसार, कामरा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि वह पुलिस की पूछताछ में सहयोग करने के लिए तैयार हैं.

अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं- शिवसेना

शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आईएएनएस से कहा, "हम इस मामले को हरसंभव तरीके से आगे ले जाएंगे. अगर जरूरत पड़ी तो हम इसे कानूनी रूप से करेंगे. जिस भी तरीके की जरूरत होगी, हम आगे बढ़ेंगे क्योंकि संविधान किसी को भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं देता है. आप कुणाल कामरा का वीडियो ध्यान से देखेंगे तो पता चलता है कि उन्होंने गाली भी दी है. क्या संविधान हमें यह ताकत देता है कि हम कॉमेडी की आड़ में किसी को भी गाली दें?

एक दूसरे के त्योहारों का करें सम्मान- मनीषा

नवरात्र पर मीट की दुकानें बंद करने की बीजेपी विधायक रवि नेगी की मांग पर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी-अपनी सोच होती है. जरूरी नहीं है कि सभी इस बारे में बात करें. हम सभी लोग एक साथ रहते हैं. हमारे देश में जहां विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं, हम एक-दूसरे के त्योहारों और परंपराओं का सम्मान करते हैं. मुझे नहीं लगता है कि इस तरह की मांग को महाराष्ट्र में लागू करना चाहिए, क्योंकि इससे झगड़े बढ़ेंगे. हम सभी को एक-दूसरे के त्योहार का सम्मान करना चाहिए.

यह भी पढें -

हैबिटेट स्टूडियो पर फिर BMC की कार्रवाई, कुणाल कामरा विवाद के बाद एक्शन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget