एक्सप्लोरर

केआरके का दावा- आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के सामने फ्लॉप हो जायेगी देवगन ‘गोलमाल अगेन’

अक्सर ही विवादों में रहने वाले एक्टर और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान (केआरके) ने कहा है कि बॉक्स ऑफिस की लड़ाई में सीक्रेट सुपरस्टार की जीत होगी और ये फिल्म गोलमाल अगेन के लिए नुकसानदेह साबित होगी.

 नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस साल दीवाली के मौके पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल अगेन’ से टकराने वाली है. इसके साथ ही इन दोनों ही फिल्मों के फ्लॉप हो हिट होने को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है. अक्सर ही विवादों में रहने वाले एक्टर और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान (केआरके) ने कहा है कि बॉक्स ऑफिस की लड़ाई में सीक्रेट सुपरस्टार की जीत होगी और ये फिल्म गोलमाल अगेन के लिए नुकसानदेह साबित होगी.

केआरके ने ट्विटर पर लिखा है कि अजय देवगन को अपनी फिल्म को सीक्रेट सुपरस्टार के साथ रिलीज नहीं करना चाहिए और डेट आगे बढ़ा देनी चाहिए.  केआरके ने सीक्रेट सुपरस्टार के ट्रेलर की भी तारीफ की है. इससे पहले जब सीक्रेट सुपरस्टार का पोस्टर रिलीज हुआ था उस वक्त भी केआरके ने ट्विटर पर लिखा था- भाई आमिर खान आप अजय देवगन के साथ जुल्म क्यों कर रहे हैं? सीक्रेट सुपरस्टार लाकर गोलमाल अगेल को फ्लॉप करने का इंतजाम कर दिया. अजय देवगन और केआऱके की लड़ाई है पुरानी

आपको बता दें कि अजय देवगन और केआरके के बीच लड़ाई पुरानी है जो पिछले साल शुरू हुई थी. पिछले साल दीवाली पर अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ रिलीज हुई थी और इस फिल्म के साथ करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी रिलीज हुई थी. केआरके ने उस समय करन जौहर के सपोर्ट में थे और 'शिवाय' की काफी आलोचना की थीं.  इसके बाद अजय देवगन ने एक ऑडियो पोस्ट किया था जिसमें केआरके ये कहते दिखे कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के सपोर्ट में ट्वीट करने के लिए करन जौहर ने उन्हें पैसे दिए थे. इसके बाद ये लड़ाई काफी दिनों तक चली थी. अब एक बार फिर केआरके अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म को लेकर ट्वीट करना शुरू कर दिया है. देखना होगा कि इस पर अजय देवगन का क्या रिएक्शन होता है.

golmaal

बता दें कि रोहित शेट्टी की ये फिल्म गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म है. इसमें अजय देवगन के अलावा तब्बू, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर जैसे कलाकार हैं. अभी तक का रिकॉर्ड देखें तो गोलमाल सीरिज की हर फिल्म हिट हुई है. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं लेकिन अभी तक ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है.

वहीं, आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार का ट्रेलर रिलीज हो गया है और उसे काफी पसंद किया जा रहा है. इस में आमिर खान के साथ दंगल गर्ल जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं. 2 मिनट 45 सेकेंड का यह ट्रेलर 14 साल की इंसिया नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घुमती है जो सिंगर बनना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget