एक्सप्लोरर

KRK ने Mika Singh को दी खुली चेतावनी, कहा- एक बार गाना रिलीज कर फिर देख

बुधवार को मीका सिंह ने अपने नए गाने का टीजर रिलीज किया. इस गाने का टाइटल #KRKKutta है. मीका सिंह ने लिखा, "हांजी, दोस्तों कैसा लगा?" इसपर केआरके ने उन्हें जवाब देते हुए कहा,"इतना भौंकता क्यों है? अगर औकात है सॉन्ग रिलीज करने की तो डर मत. बिंदास रिलीज कर! मैं चाहता हूं कि तू एक बार सॉन्ग रिलीज कर दे! फिर देख!"

फिल्म एक्टर से क्रिटिक बने कमाल आर खान अब नए विवाद में पड़ गए हैं. सलमान खान से हुए विवाद के बीच सिंगर मीका सिंह ने उन्हें आरे हाथों लिया है. इससे पहले मीका सिंह ने कहा था कि वह केआरके पर एक गाना रिलीज करने जा रहे हैं. तभी से दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया है. बुधवार को मीका सिंह ने अपने नए गाने का टीजर रिलीज किया. इस गाने का टाइटल #KRKKutta है. मीका सिंह ने लिखा, "हांजी, दोस्तों कैसा लगा?" इसपर केआरके ने उन्हें जवाब देते हुए कहा,"इतना भौंकता क्यों है? अगर औकात है सॉन्ग रिलीज करने की तो डर मत. बिंदास रिलीज कर! मैं चाहता हूं कि तू एक बार सॉन्ग रिलीज कर दे! फिर देख!"

इससे पहले गायक मीका सिंह बीते गुरुवार को केआरके के घर पहुंचे थे. मीका ने केआरके को अपना 'बेटा' बताया और कहा कि उनके बीच कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. इस वीडियो को फैंस क्लब के पेज पर शेयर किया गया था. मीका ने दावा किया कि केआरके ने उनके घर के बाहर से नेमप्लेट हटा दी है. केआरके को संबोधित करते हुए मीका ने कहा, 'देख भाई, मैं तेरे घर के बाहर खड़ा हूं. छाती चौड़ी कर के खड़ा हूं. तू जहां कहेगा, वहां मिल लेता हूं. तू सारी उमर मेरा बेटा ही रहेगा. मेरी तेरे से कोई लड़ाई नहीं है.'

मीका सिंह ने सलमान खान का किया सपोर्ट

हाल ही में सलमान खान ने अपने खिलाफ ऊल-जलूल टिप्पणियां करने के मद्देनजर केआरके पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था, जिससे नाराज होकर केआरके ने सलमान पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं. ऐसे में मीका सिंह ने सलमान के खिलाफ बयानबाजी करने वाले केआरके को आड़े हाथों लिया और उनके रवैये को बेहूदा बताया. उन्होंने कहा, "केआरके एक बेहद घटिया किस्म का इंसान है और वो पब्लिसिटी का भूखा इंसान है. वो चाहता है कि सलमान जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारे उसके बारे में कुछ न कुछ कहते रहें ताकि वो लाइमलाइट में बना रहे. वो ऐसे विवादित बयानों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में माहिर है."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget