एक्सप्लोरर

'जब आप आउटसाइडर होते हैं तो मौका मिलना मुश्किल होता है', बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बोलीं कृति सेनन

Kriti Sanon On Nepotism: कृति सेनन ने नेपोटिज्म को लेकर कहा है कि इसके लिए बॉलीवुड जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने ये भी माना है कि बाहरी लोगों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में मौके मिलना मुश्किल होता है.

Kriti Sanon On Nepotism: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर नेपोटिज्म को लेकर सवाल उठते रहे हैं. कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रख चुके हैं. वहीं अब कृति सेनन ने नेपोटिज्म को लेकर बात की है, उन्होंने ये भी माना है कि बाहरी लोगों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में मौके मिलना मुश्किल होता है.

हाल ही में कृति सेनन गोवा में चल रहे 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक मास्टरक्लास में शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म के लिए फिल्म इंडस्ट्री जिम्मेदार नहीं है. बल्कि मीडिया और दर्शकों ने इंडस्ट्री को इसका आदि बना दिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aks (@mera_aks2020)

'नेपोटिज्म के लिए फिल्म इंडस्ट्री उतनी...'
कृति सेनन ने कहा- 'मुझे लगता है कि नेपोटिज्म के लिए फिल्म इंडस्ट्री उतनी जिम्मेदार नहीं है. ये मीडिया और दर्शक हैं. दर्शक ये देखना चाहते हैं कि मीडिया कुछ स्टार किड्स के बारे में क्या कह रहा है. क्योंकि दर्शकों को उनमें दिलचस्पी है, इंडस्ट्री को लगता है कि दर्शकों की दिलचस्पी है तो चलो उनके साथ एक फिल्म बनाई जाए. तो मुझे लगता है कि ये एक सर्कल है. लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप टैलेंट हैं तो आप वहां पहुंचेंगे. अगर आप टैलेंटेड नहीं हैं और दर्शकों से जुड़ाव नहीं है तो आप वहां नहीं पहुंच पाएंगे.'

'फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होते तो आपको...'
एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'जब आप फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होते तो आपको वहां तक ​​पहुंचने में समय लगता है. जिन मौकों की आप चाहत रखते हैं उन्हें पाने में आपको समय लगता है. आपको उन मैगजीन के कवर पाने में भी समय लगता है. इसलिए हर चीज में थोड़ा स्ट्रगल है. लेकिन 2-3 फिल्मों के बाद अगर आप कड़ी मेहनत करते रहे और इसमें सफल रहे तो कोई भी चीज आपको रोक नहीं सकती.'

ये भी पढ़ें: अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबरों के बीच ननद श्वेता बच्चन ने की सुलह की पहल? एक्ट्रेस की भाभी को भेजा तोहफा

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘जना नायकन’, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को ‘जना नायकन’ ने मारी बाजी, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
गुरु पूर्णिमा पर देखें ये बॉलीवुड फिल्में, हर कहानी में मिलेगी जिंदगी की सीख
गुरु पूर्णिमा पर देखें ये बॉलीवुड फिल्में, हर कहानी में मिलेगी जिंदगी की सीख
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget