एक्सप्लोरर

IndvsBan : गांगुली, धोनी और कोहली बने 'बाहुबली' तो युवराज हैं 'कटप्पा'!

नई दिल्ली : चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है. आज मैदान पर उतरने के साथ ही टीम इंडिया के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बता दें कि चैंपियन क्रिकेटर युवराज वनडे क्रिकेट में भारत के लिए 300 वनडे मैच खेलने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं.

युवराज की इस बड़ी उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है. सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लोग युवी की तुलना 'बाहुबली' के कटप्पा से कर रहे हैं. @KaakaiSiddhar के ट्विटर हैंडल से तस्वीरों का एक दिलचस्प कोलाज ट्वीट किया गया है. इन तस्वीरों में युवराज की तुलना कटप्पा से करते हुए बताया गया है कि युवराज ने अपना 100वां वनडे मैच सौरव गांगुली की कप्तानी, 200वां वनडे मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और 300वां मैच विराट कोहली की कप्तानी में खेल रहे हैं. फैंस ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं जो क्रिकेट प्रति उनकी दीवानगी को दिखाता है. आपको यह भी बता दें कि युवराज के 300वें मैच के लिए पत्नी हेजल कीच ने इंस्टाग्राम पर उन्हें बधाई दी है.
So proud of you! 300th ODI is no small matter! ❤️🙏🏏 A post shared by HazelKeechOfficial (@hazelkeechofficial) on
युवराज के तस्वीर को शेयर करते हुए हेजल ने इंस्टा पर लिखा, 'आप पर गर्व है. 300वां वनडे छोटी बात नहीं है.' तस्वीर में युवराज आक्रमक अंदाज में नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि युवी ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 36.84 के औसत से कुल 8622 रन बनाए हैं. युवराज, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अज़हरूद्दीन और सौरव गांगुली के बाद 300 वनडे खेलने वाले 5वें खिलाड़ी हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर युवराज ने पीटीआई से खास बातचीत करते हुए कहा, 'सर ज़िंदगी बच गई हमारी, वो सबसे बड़ी बात है.' टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने ये बयान कैंसर बीमारी को लेकर दिया. बता दें कि 2011 विश्वकप के दौरान युवी कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद टीम इंडिया के लिए पूरे टूर्नामेंट में खेले और देश को खिताब जिताया. आपको बता दें कि आज जो टीम जीतेगी वह 18 जून को पाकिस्तान के साथ ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम के दम-खम और उसके फॉर्म को देखते हुए क्रिकेट प्रेमी अनुमान लगा रहे हैं कि भारत बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी. हालांकि बांग्लादेश की टीम भी उलटफेर करने में माहिर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
Box Office: संडे को 'जेलर 2' का बजा डंका, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ी 'दृश्यम 3', जानें- 'राणाबाली' का कलेक्शन
संडे को 'जेलर 2' का बजा डंका, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने भी दिखाया दम
Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, पुलिस को मिली शूटर्स की बाइक, हमले के बाद एक्टर की पहली फोटो आई सामने
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, पुलिस को मिली शूटर्स की बाइक, हमले के बाद एक्टर की पहली फोटो आई सामने
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget