एक्सप्लोरर

Son Pari: छोटे पर्दे से कहां गुम हो गईं बच्चों की फेवरेट सोना आंटी, जानिए अब कहां हैं मृणाल कुलकर्णी

टीवी की सोन परी यानी सोना आंटी तो आपको याद ही होगी, जो अपनी जान पर खेलकर बच्चों की रक्षा करती थी. ये किरदार एक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी ने निभाया था जो काफी समय से छोटे पर्दे से गायब हैं.

Son Pari Actress: छोटे व बड़े पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने आते ही अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया है और खुद उनकी चहेती बनी हैं. हालांकि, इनमें से कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी रहीं जो देखते ही देखते ग्लैमर वर्ल्ड से कोसो दूर चली गईं. इन्हीं में से एक अभिनेत्री है मृणाल कुलकर्णी (Mrinal Kulkarni), जिन्हें लोग 'सोन परी' के नाम से जानते हैं. आज बताते हैं आपको सोनपरी का किरदार निभाने वाली ये एक्ट्रेस अब कहां हैं?

सीरियल 'सोन परी' (Son Pari) में अहम किरदार ऐक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी ने निभाया था. साल 2000 में शुरू हुआ यह शो बच्चों को बहुत पसंद आता था. इसकी पॉप्युलैरिटी को देखते हुए बाद में इसे कई अन्य भाषाओं में डब करके टेलिकास्ट भी किया गया. शो में मृणाल कुलकर्णी बच्चों की फेवरेट सोना आंटी (Sona Aunty) के नाम से मशहूर थीं, जो जान पर खेलकर बच्चों की जान बचाती थीं. हालांकि, पिछले काफी समय से एक्ट्रेस पर्दे पर नहीं दिखी हैं.



Son Pari: छोटे पर्दे से कहां गुम हो गईं बच्चों की फेवरेट सोना आंटी, जानिए अब कहां हैं मृणाल कुलकर्णी

बताते चलें कि, मृणाल कुलकर्णी ने अपनी एक्टिंग की शुरूआत 16 साल की उम्र से की थी. उनका पहला प्रॉजेक्ट मराठी टीवी शो 'स्वामी' था, जिसमें वह पेशवा माधेराव की वाइफ रमाबाई पेशवा का रोल निभाकर चर्चा में आ गईं. उन्होंने कई और टीवी सीरियलों में काम किया, जिनमें 'श्रीकांत', 'द ग्रेट मराठा', 'हसरतें', 'द्रौपदी', 'मीराबाई', 'टीचर', 'खेल' और 'स्पर्श' शामिल हैं. मृणाल कुलकर्णी का टीवी करियर काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन डायरेक्शन से कहीं फोकस हट न जाए, इसलिए उन्होंने टीवी की दुनिया को ही अलविदा कह दिया. टीवी के अलावा मृणाल कुलकर्णी ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया.


Son Pari: छोटे पर्दे से कहां गुम हो गईं बच्चों की फेवरेट सोना आंटी, जानिए अब कहां हैं मृणाल कुलकर्णी

हिंदी फिल्मों 'मेड इन चाइना', 'लेकर हम दीवाना दिल', 'कुछ मीठा हो जाए' जैसे प्रॉजेक्ट्स में दिखीं, तो वहीं मराठी सिनेमा में उन्होंने सफलता का परचम ही लहरा दिया. इसके बाद  उन्होंने Prem Mhanje Prem Mhanje Prem Asta नाम की मराठी फिल्म से निर्देशन की कमान भी संभाली. मृणाल कुलकर्णी आज मराठी सिनेमा की टॉप ऐक्ट्रेस और बड़ी डायरेक्टर हैं.

यह भी पढ़ें- Watch: एक्टिंग के अलावा इस चीज में भी माहिर हैं Vicky Kaushal, वीडियो देखकर आ जाएगा यकीन

मृणाल की निजी जिंदगी की बात करें तो, साल 1990 में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त रुचिर कुलकर्णी से शादी कर ली. उनका एक बेटा भी है जो मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है. शादी के बाद कुछ वक्त के लिए मृणाल ने ऐक्टिंग से ब्रेक ले लिया था और बाद में धमाकेदार वापसी की. आज वह मराठी सिनेमा में जाना-माना नाम हैं.

यह भी पढ़ें- Dhanush Divorce: ऐश्वर्या-धनुष के तलाक पर Rajinikanth ने साधी चुप्पी लेकिन बेटी के ससुर ने कह दी इतनी बड़ी बात!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फीमेल एक्टर्स को हल्के में लिया जाता है...', कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री के जेंडर बायस पर तोड़ी चुप्पी
'फीमेल एक्टर्स को हल्के में लिया जाता है...', कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री के जेंडर बायस पर तोड़ी चुप्पी
दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट की मांग पर काजल अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'बिल्कुल भी गलत नहीं है'
दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट की मांग पर काजल अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'बिल्कुल भी गलत नहीं है'
Saturday BO Collection Live Updates: 6 बजे तक 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' का नहीं दिखा दम
Live Updates: 6 बजे तक 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' का नहीं दिखा दम
पहले दिन पिटी ‘Alpha’, आलिया के सपोर्ट में खुलकर सामने आए करण जौहर और करीना कपूर
पहले दिन पिटी ‘Alpha’, आलिया के सपोर्ट में खुलकर सामने आए करण जौहर और करीना कपूर

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
Amarnath Yatra 2026: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget