एक्सप्लोरर

वैलेंटाइन डे स्पेशल : जानें, कैसे शुरु हुआ प्यार का यह 'पर्व'?

नई दिल्ली: फूलों से गुलजार वसंत महीने में चारों तरफ प्यार और उल्लास का महीना होता है. वैलेनटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. यह रोम के संत वैलेनटाइन की याद में मनाया जाता है.

माना जाता है कि वह सामाजिक कुरीतियों को दूर कर लोगों के बीच प्यार व सद्भाव का प्रचार-प्रसार करते थे, वह 269 ईस्वी में शहीद हो गए और 14 फरवरी 269 को वह फ्लेमेनिया में दफनाए गए. उनके अवशेष रोम के सेंट फ्रेक्स्ड चर्च और डबलिन (आयरलैंड) के स्ट्रीट कामिलेट चर्च में रखे हुए हैं. एक अन्य बिशप टर्नी को भी वैलेनटाइन का सूत्रपात करने वाला माना जाता है, जो 197 ईस्वी में सम्राट ऑरोलियन के उत्पीड़न से शहीद हो गए थे, लेकिन रोम के वैलेनटाइन की समाधि से उन्हें अलग दफनाया गया. समाज के लोगों के बीच आपसी प्यार व सद्भाव की कामना से शुरू हुआ वैलेनटाइन अब मुख्य रूप से प्रेमी जोड़ों के प्यार के त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा है. भारत में 1992 के आसपास वैलेनटाइन डे मनाने का प्रचलन शुरू हुआ. वैश्विक बाजार की प्रतिस्पर्धा और पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से भारतीय युवाओं ने भी वैलेनटाइन को धूमधाम से मनाना शुरू कर दिया. युवा जोड़े एक-दूसरे को वैलेनटाइन कार्ड से लेकर तरह-तरह के महंगे उपहार देने लगे. कई होटल इस मौके पर युवा जोड़े के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हैं. वैसे शिवसेना, बजरंग दल इसे भारतीय संस्कृति की छवि को धूमिल करने वाला मानते हैं और इन दलों के सदस्य वैलेनटाइन डे के दिन पार्को व अन्य जगहों पर प्रेमी युगलों को निशाना बनाते हैं. कभी आसाराम बापू ने वैलेनटाइन डे को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया, जिससे प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ में पब्लिक स्कूलों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश तक की घोषणा कर दी गई. स्वयंभू संत अब कैदी का जीवन गुजार रहे हैं. वैलेनटाइन डे के मौके पर बाजारों में अलग ही रौनक छाई रहती है, दिल के आकार वाले हीरे के पेंडेंट से लेकर टेडी बीयर, हार्ट शेप के कार्ड्स, चांदी का गुलाब, 'आई लव यू' लिखे चांदी के पायल और कई गिफ्ट आइटम धड़ल्ले से बिकते हैं. इस दौरान 15-20 रुपये में बिकने वाला एक लाल गुलाब 30 से 80 रुपये में बिकता है. कुछ लोग इसे पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देकर उपहार की वस्तुओं को खपाने का जरिया बताते हैं, ताकि कंपनियां मोटी कमाई कर सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 2 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 2 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
'हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं...', मां को याद कर इमोशनल हुए मनीष पॉल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
मां की याद में छलका मनीष पॉल का दर्द, इमोशनल नोट लिखकर कही दिल की बात
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, किरदार को अनुपम खेर ने दी अपनी आवाज
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, अनुपम खेर है कनेक्शन
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget