एक्सप्लोरर

SSR Case: सुशांत के पिता का बड़ा बयान, कहा- उदासी की वजह से की होगी बेटे ने आत्महत्या

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर उनके पिता केके सिंह का मुंबई पुलिस को दिया गया बयान सामने आया है. इसमें उन्होंने सुशांत की आत्महत्या की वजह उदासी को बताया है और उन्होंने किसी पर शक नहीं होने की बात की थी.

सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. सुशांत सिंह के पिता केके सिंह के बयान सामने आए हैं. ये बयान उन्होंने मुंबई पुलिस को दिए थे. इस बयान में उन्होंने संभावनाएं जताई थी कि सुशांत सिंह ने उदासी की वजह से आत्महत्या की होगी. उन्होंने यह भी कहा कि इसे लेकर उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है. लेकिन उन्होंने पटना के राजीव नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई और रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को मुख्य आरोपी बनाया.

एक निजी चैनल ने मुंबई पुलिस को दिए गए बयान की कुछ अंश को सार्वजनिक किया है. चैनल के मुताबिक, केके सिंह ने मुंबई पुलिस को अपने बयान में कहा था, 'मैं नहीं जानता कि मेरे बेटे ने आत्महत्या क्यों की? उसने कभी किसी प्रकार के तनाव या डिप्रेशन के बारे में चर्चा नहीं की. मुझे सुशांत की मौत को लेकर किसी से शिकायत नहीं है, न ही संदेह है. मुझे लगता है कि सुशांत ने उदासी या निराशा की वजह से आत्महत्या की."

मैसेज के जरिए बात करते थे

केके सिंह ने अपने बयान में कहा था, "सुशांत  मार्च 2019 में पटना आए थे. सुशांत जब पटना आया था, तो वह परेशान नहीं था. मैं उससे मैसेज के जरिए ही बात करता था." हालांकि कहा जा रहा है कि उनका बयान मराठी में लिखा गया और उन्हें हिंदी में समझाया गया.

परिवार में सिर्फ यही लोग

इससे पहले, केके सिंह ने कहा कि वे और उनकी बेटियां ही सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हमने वरुण सिंह को हमारे वकील के रूप में अधिकृत किया है और उनके माध्यम से परिवार का प्रतिनिधित्व करने के लिए वरिष्ठ वकील विकास सिंह हैं. इसके अलावा अगर कोई परिवार के सदस्य होने का दावा करता है तो हम सहमति नहीं देते हैं.

सुशांत केस: CBI जांच का दायरा बढ़ा, दिशा सालियान की मौत मामले में उनकी कंपनी का मालिक तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget