एक्सप्लोरर

Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ संग कियारा की शादी पर इस फिल्ममेकर ने दी बधाई, कहा- 'तुम आज भी मेरी छोटी आलिया हो...'

Sidharth Kiara Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने 7 फरवरी को शादी की. अश्विनी यार्डी ने खास अंदाज में कियारा को उनकी शादी की शुभकामनाएं दी हैं.

Sidharth Kiara Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने 7 फरवरी को शादी की और अपने रिश्ते को आफिशियल किया. राजस्थान में शाही शादी में शाहिद कपूर, करण जौहर, मीरा राजपूत, अंबानी परिवार और अन्य जैसे हस्तियां शामिल हुईं. जब से कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी पहली शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी न्यूलीवेड कपल को बधाई दे रहे हैं. इन सबके बीच, कियारा आडवाणी के मेंटर अश्विनी यार्डी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक्ट्रेस को शादी की बधाई देते हुए भावुक हो गईं.

अश्विनी यार्डी का इमोशनल नोट

अश्विनी यार्डी, कियारा आडवाणी की पहली फिल्म, 'फगली' (2014) की निर्माता थीं. आपको बता दें कि कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है. अश्विनी ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें साझा कीं और दुल्हन के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया. अश्विनी यार्डी ने लिखा, "मैं आलिया आडवाणी से 10 साल पहले अपने जुहू ऑफिस में मिली थी, जहां वो हमारी फिल्म 'फगली' का एग्रीमेंट साइन करने आई थीं. तब से लेकर अब तक वह काफी आगे निकल चुकी हैं और मेरे लिए इससे ज्यादा गर्व की बात नहीं हो सकती. कल उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार से शादी की."

उन्होंने आगे लिखा, ''जैसलमेर में एक फेयरी टेल शादी में अपने सपनों के राजकुमार, शानदार और काइंड सिद्धार्थ मल्होत्रा को जीवन साथी बनाया. सब कुछ बदल गया है और अभी तक कुछ भी नहीं बदला है. वह अभी भी मेरी नन्ही आलिया है जिससे मैं 10 साल पहले मिली थी. मेरा सारा प्यार और आशीर्वाद मिसेज एंड मिस्टर मल्होत्रा ❤️ @sidmalhotra @kiaraaliaadvani."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashvini Yardi (@ashviniyardi)

अपने पोस्ट में अश्विनी यार्डी ने कियारा आडवाणी की लगभग 9 साल पहले की एक फोटो भी शेयर की है. इसमें कियारा आडवाणी फिल्म 'फगली' के कॉन्ट्रेक्ट पर साइन करती दिखाई दे रही हैं. हालिया वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी अगली बार कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' में दिखाई देंगी. दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में दिखाई देंगे.

आज होगा दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन

सिद्धार्थ और कियारा आज दिल्ली में अपनी शादी का पहला रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं और पूरा परिवार इसकी तैयारियों में जुट गया है. कपल दो रिसेप्शन होस्ट करने वाला है जिसमें से एक आज दिल्ली में होगा और एक 12 फरवरी को मुंबई में होगा. कपल आज दिल्ली के रिसेप्शन के बाद कल यानी 10 फरवरी को मुंबई रवाना होगा. उसके बाद मुंबई में एक स्टारस्टड रिसेप्शन होस्ट करेगा. 

यह भी पढ़ें- Sidharth Malhotra की एक्स गर्लफ्रेंड Alia Bhatt ने न्यूली वेड कपल को दी शादी की बधाई, कियारा ने इस तरह किया रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BREAKING: बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे अभिनेता इमरान खान, 'लीव इंडिया' नोटिस को देंगे कानूनी चुनौती
BREAKING: बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे अभिनेता इमरान खान, 'लीव इंडिया' नोटिस को देंगे कानूनी चुनौती
'इन्हें गंदी भाषा ही बोलनी है...' समय रैना पर फिर भड़के सुनील पाल, कॉमेडी में गाली-गलौज पर उठाए सवाल
समय रैना पर फिर भड़के सुनील पाल, कॉमेडी में गाली-गलौज पर उठाए सवाल
पत्नी देबिना बनर्जी और को-एक्ट्रेस ईशा मालवीय संग बिहार CM से मिले गुरमीत चौधरी, शेयर की खास तस्वीरें
पत्नी और को-एक्ट्रेस ईशा संग बिहार CM से मिले गुरमीत चौधरी, शेयर की खास तस्वीरें
सलमान खान ने फिल्म SVC63 के टाइटल को लेकर दिया हिंट, 'मॉन्स्टर' होगा नाम?
सलमान खान ने फिल्म SVC63 के टाइटल को लेकर दिया हिंट, 'मॉन्स्टर' होगा नाम?

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget