एक्सप्लोरर

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 11: दूसरे मंडे घटी ‘केसरी 2’ की कमाई, फिर भी बना लिया ये रिकॉर्ड, जानें- 8 दिनों का कलेक्शन

Kesari 2 Box Office Collection: अक्षय की ‘केसरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है. हालांकि दूसरे मंडे फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई फिर भी इसने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार का करियर पिछले कई सालों से पटरी से उतरा हुआ था. लेकिन लग रहा कि साल 2025 में एक्टर का करियर फिर ट्रैक पर आ सकता है. जहां साल  की शुरुआत में खिलाड़ी कुमार की ‘स्काई फोर्स’ ने धमाल मचाया था तो अब अक्षय की ‘केसरी 2’ भी दर्शको का दिल जीत रह है. फिल्म की क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक ने जमकर तारीफ की है. इसी के साथ ये फिल्म अच्छी कमाई भी कर रही है. दूसरे वीकेंड पर तो इसने खूब नोट छापे. चलिए यहां जानते हैं  ‘केसरी 2’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘केसरी 2’ ने 11वें दिन कितनी कमाई की है?
जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कानूनी लड़ाई पर आधारित ‘केसरी 2’ देशभक्ति से भरी फिल्म है. इस कोर्टरूम ड्रामा में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म का कंटेंट और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस इतनी दमदार है कि इसे देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में खींचे चले आ रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि ‘केसरी 2’ सनी देओल की जाट ही नहीं लेटेस्ट रिलीज ग्राउंड जीरो और फुले से ज्यादा कमाई कर रही है. इन सबके बीच ‘केसरी 2’ के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो

  • अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले हफ्ते में 46.1 करोड़ की कमाई की थी.
  • इसके बाद ‘केसरी 2’  ने 8वें दिन 4.05 करोड़ का कारोबार किया.
  • वहीं 9वें दिन फिल्म ने 7.15 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • 10वें दिन ‘केसरी 2’ की कमाई 1.47 करोड़ रुपये रही.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘केसरी 2’ ने रिलीज के 11वें दिन 3 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘केसरी 2’ के 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 68.40 करोड़ रुपये हो गया है.

केसरी 2 ने तोड़ा अक्षय की सम्राट पृथ्वीराज का रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. दूसरे वीकेंड पर गर्दा उड़ाने के बाद रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की गई लेकिन 68 करोड़ के कलेक्शन के साथ अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज के लाइफटाइम कलेक्शन 68.05 के रिकॉर्ड को मात दे दी. इसी के साथ ये फिल्म कोविड के बाद अक्षय की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब ये स्काई फोर्स (134.93 करोड़) को मात देने की ओर बढ़ रही है.

कोविड के बाद अक्षय कुमार की टॉप फिल्में

  • सूर्यवंशी- 195.04 करोड़
  • ओएमजी 2- 150 करोड़
  • स्काई फोर्स - 134.93 करोड़
  • केसरी चैप्टर 2- 68.40 करोड़
  • सम्राट पृथ्वीराज- 68 करोड़

केसरी चैप्टर 2 स्टार कास्ट
करण सिंह त्यागी निर्देशित केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ जलियाँवाला बाग़ रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब "द केस दैट शुक द एम्पायर" से इंस्पायर है. ये 1919 के जलियाँवाला बाग हत्याकांड और उसके बाद की क्रूर घटनाओं पर आधारित है. अक्षय कुमार ने फिल्म में बैरिस्टर सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जिन्होंने नरसंहार के पीड़ितों के लिए न्याय पाने के लिए ब्रिटिश साम्राज्य और जनरल डायर का बहादुरी से सामना किया था. फिल्म में अक्षय के किरदार और आर माधवन की एडवोकेट नेविल मैककिनले की भूमिका के बीच एक रोमांचक टकराव को भी दिखाया गया है, जो कहानी में इंटेंस ड्रामा को एड करता है.

ये भी पढ़ें:-59 की उम्र में भी कैसे इतना यंग और फिट दिखते हैं शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताया था अपना डाइट रूटीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget