एक्सप्लोरर

KBC: जब 14 साल के बच्चे ने करोड़पति बन रचा इतिहास, क्या था 1 करोड़ का सवाल?

Kaun Banega Crorepati 16: बिग बी के चाहने वालों को केबीसी के नए सीजन का इंतजार है. लेकिन यहां हम आपको इस एपिसोड की याद दिला रहे हैं, जब 14 साल का बच्चा करोड़पति बना.

Kaun Banega Crorepati 16: कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र और सीमा नहीं होती व प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती. लोग अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आसमान की ऊंचाईयां छू लेते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन के दौरान, जब 14 साल के लड़के ने एक सवाल का सही जवाब देकर शो में एक करोड़ रुपये जीते थे. हरियाणा के रहने वाले कक्षा 8 के इस छात्र के ज्ञान ने अमिताभ बच्चन को भी हैरान कर दिया था. तो चलिए जानते हैं कि आखिर वह कौन सा सवाल था.

जब 14 साल का लड़का बना करोड़पति
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही केबीसी का 16वां सीजन लेकर आ रहे हैं. इसके लिए कल यानि 26 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. नए सीजन के खेल के लिए दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले हम आपको सीजन 15 के मयंक की याद दिला दें जो 16वें सवाल का जवाब देकर करोड़पति बने थे. इस शो में मयंक ने शानदार तरीके से अपनी परफॉर्मेंस दी थी.

इस सवाल का दिया था सही जवाब
शो में मयंक के जवाब देने का तरीका अमिताभ बच्चन को बहुत पसंद आया था. एक करोड़ के सवाल में मयंक से पूछा गया, 'किस यूरोपीय मानचित्रकार को वो मानचित्र बनाने का क्रेडिट दिया जाता है, जिसमें नए खोजे गए द्वीप को अमेरिका नाम दिया गया था?' इसके ऑप्शन थे, A: अब्राहम ऑर्टेलियस, B: जेरार्डस मर्केटर, C: जियोवानी बतिस्ता एग्नीस D: मार्टिन वाल्डसीमुलर.  इस सवाल का सही जवाब था ऑप्शन D मार्टिन वाल्डसीमुलर. इस सवाल के लिए मयंक ने अपनी आखिरी लाइफलाइन ऑस्क द एक्सपर्ट का इस्तेमाल किया और जवाब दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

मनोहर लाल खट्टर ने दी थी बधाई
शो में मयंक ने बहुत अच्छा खेला था. उन्होंने बिना किसी लाइफलाइन का इस्तेमाल किए 3.2 लाख रुपये जीते थे. इसके बाद 12.5 लाख रुपये के सवाल के लिए उन्होंने अपनी पहली लाइफलाइन का इस्तेमाल किया. मयंक ने सात करोड़ रुपये के सवाल का भी अटेम्प्ट किया, सही उत्तर नहीं पता होने की वजह से खेल क्विट कर दिया था. युवा चैंपियन को हरिणाया के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी बधाई दी थी. 

जल्द शुरू होगा केबीसी का 16वां सीजन
बता दें कि बीते साल अमिताभ बच्चन ने केबीसी के 15वें सीजन से भावुक होकर विदाई ली थी. उस वक्त सभी को लग रहा था कि शायद यह केबीसी का आखिरी सीजन हो. जिसके बाद बीते दिन अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सभी को चौंका दिया है. बुधवार को बिग बी ने बताया कि वह केबीसी की शूटिंग लगातार 9 से 5 बजे तक कर रहे है. इस दौरान वह लंच भी कार में आईपीएल देखते हुए करते हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

यह भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati 16: 81 की उम्र में बिना ब्रेक के 8 घंटे काम कर रहे अमिताभ बच्चन, कार में करना पड़ा लंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget