एक्सप्लोरर

अब तैमूर को ध्यान में रखकर ही हर फैसला लेंगी करीना कपूर!

‘वीरे दी वेडिंग’ से फिल्मों मे वापसी कर रहीं बॉलीवुड की बेबो ने कहा, ''मेरा दिल अब मेरे अंदर नहीं बल्कि तैमूर में धड़कता है. अब अपनी जिंदगी में जो भी करूंगी वह उसे (तैमूर) ध्यान में रखकर करूंगी.''

नई दिल्ली: मां बनने के बाद ‘वीरे दी वेडिंग’ से फिल्मों मे वापसी कर रहीं बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने कहा है कि वह अपना हर फैसला बेटे तैमूर को ध्यान में रखकर करेंगी.

एक एयर प्यूरीफायर की ब्रांड दूत बनीं करीना ने कहा, ‘‘ उत्पादों का प्रचार करना एवं उसका ब्रांड अंबेस्डर बनना फिल्मों से काफी अलग होता है लेकिन अब मेरा हर फैसला तैमूर को ध्यान में रखकर होगा. वह मेरी आत्मा है, मेरा दिल अब मेरे अंदर नहीं बल्कि तैमूर में धड़कता है. अब अपनी जिंदगी में जो भी करूंगी वह उसे (तैमूर) ध्यान में रखकर करूंगी. मेरे परिवार, दोस्तों और मेरी टीम को भी यह पता होना चाहिये.’’

taimur

इस मौके पर करीना ने कहा कि वह ऐसे उत्पादों के साथ नहीं जुड़ेंगी जिसका इस्तेमाल वह खुद नहीं कर सकती. करीना ने कहा, ‘‘ पहले से ही उत्पादों के प्रचार को लेकर काफी चूजी रहीं हूं और अब मां बनने के बाद और ज्यादा सतर्क हो गयी हूं. मैं कभी भी ऐसे उत्पादों का प्रचार नहीं करूंगी जिसका मैं या मेरा परिवार इस्तेमाल नहीं कर सकता.’’

उन्होंने कहा कि वह इस उत्पाद से इसलिये जुड़ी ताकि लोगों को जागरूक कर सकें कि घर के अंदर का प्रदूषण कई बार बाहर के प्रदूषण से ज्यादा खतरनाक होता है. kareena4 बॉलीवुड में साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ से कदम रखने वाली करीना आज अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगी. करीना से जब बर्थडे प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिये फिलहाल कोई योजना नहीं है. family उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई में काफी बारिश हो रही है और शायद विमान सेवाएं भी प्रभावित हैं. ऐसे में अभी कोई योजना नहीं है. अगर कल स्थिति बेहतर हुई तो परिवार के साथ जन्मदिन मनाउंगी.’’ छह फिल्म फेयर पुरस्कार जीतने वाली इस अदाकारा ने ‘वीरे दी वेडिंग’ के बारे में कहा, ‘‘ ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग शुरू ही हुई है. अभी हमने सिर्फ 20-25 प्रतिशत ही शूट किया है फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी तो हमारे पास काफी समय है.’’ DSC_3944 ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना के साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में है. फिल्म का निर्माण एकता कपूर, रिया कपूर और निखिल आडवाणी कर रहे है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget