एक्सप्लोरर

पत्नी बिपाशा बसु के साथ काम करने पर बोले करण सिंह ग्रोवर- मैंने अनुशासन उन्हीं से सीखा

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए निजी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात बताई है जिसे कोई नहीं जानता होगा.

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्नी और अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ जल्द पर्दे पर नजर आने वाले हैं. ऐसे में करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक दिलचस्प बात सभी के साथ शेयर की है. करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं. ऐसे में उन्हें जानकर अच्छा लगेगा कि करण का मानना है कि उन्होंने अपनी पत्नी से अनुशासन में रहना सीखा है.

बॉलीवुड की ये जोड़ी जल्द आनेवाली फिल्म 'आदत' में नजर आएगी. बिपाशा के साथ काम करने को लेकर करण ने कहा, "उनके साथ काम करना सबसे अच्छा एहसास है. वह काफी अनुशासित हैं. मेरे ख्याल से मैंने उनसे ही अनुशासन में रहना सीखा है. हालांकि मैं उनके बिल्कुल विपरीत हूं. उनमें बहुत एनर्जी है और वह बहुत मौज मस्ती करती हैं. उनके साथ रहने और काम करने के दौरान कोई भी पल बोझिल नहीं होता."

View this post on Instagram
 

🔱 My baby my baby ❤️ #monkeylove

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on

37 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि उन्हें बिपाशा के साथ न सिर्फ घर पर, बल्कि बाहर भी वक्त गुजारना पसंद है. आपको बता दें कि करण के साथ बिपाशा को भी उनके साथ काम करना काफी पसंद है. इससे पहले बिपाशा करण को अपने ड्रीम को-स्टार बता चुकी हैं.

View this post on Instagram
 

The best feeling in the world. ❤️ #monkeylove #loveyourself

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on

बिपाशा ने खुद बताया, "करण एक ड्रीम को-स्टार हैं. वह सेट पर एक शानदार सहज अभिनेता और एक लाइव-वायर हैं. वह सेट पर किसी भी उबाऊ दिन को मजेदार बना सकते हैं. वह प्रत्येक यूनिट सदस्य के लिए ऊर्जा के स्तर को बढ़ा देते हैं."

बिपाशा बसु 'आदत' के साथ चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जिसमें करण भी हैं. दोनों कलाकार 2015 में आई 'अलोन' में आखिरी बार साथ दिखाई दिए थे.

View this post on Instagram
 

Us❤️ #monkeylove

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

भूषण पटेल द्वारा निर्देशित 'आदत' एक रोमांटिक थ्रिलर हैं. फिल्म में पूर्व मिस इंडिया नताशा सुरी और 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतियोगी सोनाली राउत भी दिखाई देंगी. गायक मिका सिंह इस फिल्म के साथ निर्माता बन गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
अमिताभ को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
'पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर
'पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर
'आवारापन 2' से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम
क्या 'आवारापन 2' से कमबैक कर रहे हैं अरिजीत सिंह? टीम ने बताई सच्चाई
3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में 'मनी-मशीन' बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?
सलमान एक महीने में कितना कमाते हैं? 60 की उम्र में बने हुए हैं 'मनी-मशीन', जानें कहां-कहां से आता है पैसा?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget