एक्सप्लोरर

Throwback VIDEO: आलिया को ट्रोल करने वालों को जब करन जौहर ने दिया था करारा जवाब

आलिया भट्ट के बर्थडे के खास मौके पर आपको दिखाते हैं वो वीडियो जब करन जौहर ने कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में आलिया जैसी समझदार एक्ट्रेस दूसरी कोई नहीं है.

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर आपको दिखाते हैं वो वीडियो जब करन जौहर ने कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में आलिया जैसी समझदार एक्ट्रेस दूसरी कोई नहीं है. करन जौहर ने ये बात कपिल शर्मा के शो में कही थी.

कपिल ने करन जौहर से पूछा था कि वो बॉलीवुड सितारों के कुछ सीक्रेट शो पर बता दें. इसी दौरान करन जौहर ने कहा, ''आलिया भट्ट बहुत चालाक हैं. एक दिन वो राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाई तो लोग उसका नाम लेकर मजाक बनाने लगे लेकिन आलिया से ज्यादा पूरी इडंस्टी में कोई क्लेवर लड़की नहीं है. बहुत ब्राइट है वो...''

याद दिला दें कि अपनी डेब्यू फिल्म के वक्त आलिया कॉफी विद करन में पहुंचीं थीं. यहां पर जब उनसे राष्ट्रपति का नाम पूछा गया तो वो नहीं बता पाई. इसके बाद सालों तक उनपर मजाक बनते रहे. इसे लेकर ही इस शो में करन जौहर ने आलिया को ट्रोल करने वालों को ये करारा जवाब दिया.

View this post on Instagram
 

My brilliant friend 🌟🌸

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

उसके बाद करन जौहर ने मजाकिया लहजे में कहा, ''वो वाकई अपने बाप की बेटी है. वो रोज अपने पापा से दो चार अच्छी लाइनें सुनकर आती है और हमें सुना देती है.''

आपको बता दें कि इस शो के दौरान करन जौहर ने आलिया के अलावा शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा सहित कई बड़े सितारों के राज खोल दिए थे..

 

यहां आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि आलिया भट्ट को करन जौहर ने ही लॉन्च किया था. वो शुरू से करण जौहर की चहेती हैं. आलिया की रिलीज हुई अब तक 12 फिल्मों में से 8 फिल्मों के निर्माता या सह निर्माता करण जौहर ही हैं.

आलिया की करण के साथ आई इन फिल्मों में उनकी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ से लेकर ‘2 स्टेट्स’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘शानदार’, ‘कपूर एंड संस’. ‘डिअर जिंदगी’,’बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘राज़ी’ हैं. यहां तक करण ने अपनी एक फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी आलिया से एक केमियो कराया था. वहीं आलिया की आने वाली फ़िल्में ‘कलंक’, ‘ब्रह्मास्त्र’ और  ‘तख़्त’ के निर्माता भी करण जौहर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget