एक्सप्लोरर

सरेआम मजाक उड़ने पर करण जौहर का छलका दर्द, बोले- 'जब आपकी अपनी इंडस्ट्री के लोग ही...'

Karan Johar: फिल्म मेकर करण जौहर ने एक पोस्ट के जरिए उनकी खराब मिमिक्री करने पर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने लिखा है कि उन्हें इंडस्ट्री के लोगों से ये उम्मीद नहीं थी.

Karan Johar : करण जौहर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. करण ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं. वहीं वे अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं. फिलहाल फिल्म मेकर इंस्टाग्राम पर की गई अपनी लेटेस्ट पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल डायरेक्टर एक टीवी शो पर एक कॉमेडियन द्वारा की गई उनकी 'खराब मिमिक्री' से काफी आहत हैं. इसे लेकर उन्होंने इंस्टा पर एक नोट शेयर किया है और अपनी नाराजगी भी जाहिर की है.

करण जौहर अपनी मिमिक्री को बताया खराब
फिल्म निर्माता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर करते हुए मिमिक्री को खराब बताया. उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें ट्रोल्स से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद हो सकती है, लेकिन उन्हें फिल्म उद्योग के लोगों से इसकी उम्मीद नहीं की थी. करण ने अपने नोट में लिखा है, “ "मैं अपनी मां के साथ बैठकर टेलीविजन देख रहा था...और मैंने एक प्रेस्टिजियस चैनल पर एक रियलिटी कॉमेडी शो का प्रोमो देखा...एक कॉमिक बेहद खराब तरीके से मेरी नकल कर रहा था.

मैं ट्रोल्स से ये उम्मीद कर सकता हूं या उन लोगों से जो नाम छिपाकर या चेहरा छिपाकर कुछ भी कहते हैं. लेकिन जब आपकी अपनी इंडस्ट्री के लोग किसी का अपमान करते हैं जो 25 सालों से बिजनेस कर रहा है. आपका हाव भाव दर्शाता है. ये दिखाता है कि कैसे वक्त में हम जी रहे हैं. अब ये मुझे गुस्सा नहीं दिलाता है बल्कि ये मुझे दुख देता है

हालांकि करण जौहर ने शो या कॉमेडियन का नाम नहीं लिया, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना ​​है कि वह केतन सिंह के बारे में बात कर रहे थे, जिन्होंने शो मैडनेस मचाएंगे - इंडिया को हंसाएंगे में उनकी नकल की थी.


सरेआम मजाक उड़ने पर करण जौहर का छलका दर्द, बोले- 'जब आपकी अपनी इंडस्ट्री के लोग ही...

एकता कपूर ने करण जौहर का किया सपोर्ट
वहीं फिल्म निर्माता एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर करण जौहर के इंस्टा नोट को शेयर करते हुए अपना सपोर्ट दिया और लिखा, "ऐसा कई बार हुआ! कभी-कभी शो में भद्दा ह्यूमर और अवॉर्ड फंक्शन में भी. और फिर वे आपसे उपस्थित होने की उम्मीद करते हैं! एकता ने लिखा, करण प्लीज उन्हें अपनी एक फिल्म या क्लासिक की नकल करने के लिए कहें. करण ने एकता की पोस्ट को रीशेयर किया और जवाब में लिखा, "लव यू एकता."


सरेआम मजाक उड़ने पर करण जौहर का छलका दर्द, बोले- 'जब आपकी अपनी इंडस्ट्री के लोग ही...

करण जौहर अपनी पोस्ट में किसके बारे में बात कर रहे हैं?
वहीं कई लोग अब कयास लगा रहे हैं कि करण जौहर ने अपनी पोस्ट के जरिए सोनी टीवी के कॉमेडी शो मैडनेस मचाएंगे के कॉमेडियन केतन सिंह पर निशाना साधा है. चैनल द्वारा इंस्टाग्राम और टीवी पर शो का प्रोमो भी शेयर किया गया है. प्रोमो में, केतन ने करण का गेटअप लिया हुआ है और वे उनके चैट शो, कॉफ़ी विद करण पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. कॉमेडी शो में केतन ने 'टॉफी विद चूरन' कहकर शो का मजाक उड़ाया. अपने एक्ट के दौरान उन्होंने कई स्टार किड्स को लॉन्च करने पर कटाक्ष किया और करण की डांस करने की आदत का भी मजाक उड़ाया था.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

बता दें कि इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरेशी जज कर रही हैं. शो में हर्ष गुजराल, स्नेहिल, अंकिता श्रीवास्तव, परितोष त्रिपाठी, कुशल बद्रीके, इंदर साहनी और गौरव दुबे भी हैं.

ये भी पढ़ें:-Samantha Insta Story: सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गलती से शेयर कर दी ऐसी फोटो, देखकर भड़क गए फैंस, बोले- फेक है ये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonu Nigam Birthday: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर
बर्थडे: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर
सोनू सूद बर्थडे: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का 'सुपरहीरो'?
सोनू सूद बर्थडे: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का 'सुपरहीरो'?
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget