एक्सप्लोरर

करण जौहर नहीं ये डायरेक्टर बनाएंगी Student Of The Year 3! फिल्म मेकर ने खुद दिया बड़ा अपडेट

Student Of The Year 3: करण जौहर ने चंडीगढ़ में सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के बारे में बड़ा अपडेट दिया है. जिसके मुताबिक ये सीक्वल कोई फिल्म नहीं बल्कि सीरीज होगी.

Student Of The Year 3: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद साल 2019 में इसका सीक्वल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' रिलीज हुआ जिसे पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था. अब फिल्म का तीसरा सीक्वल बनाए जाने की खबरें आ रही हैं. इसे लेकर खुद करण जौहर ने बड़ा अपडेट दिया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मेकर और डायरेक्टर करण जौहर ने चंडीगढ़ में सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (सीआईएफएफ) बात करते हुए 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस बार सीक्वल के तौर पर फिल्म नहीं बल्कि सीरीज लाने की तैयारी हो रही है और वे इसे डायरेक्ट नहीं करेंगे.

'अगर मैं रीमा माया की दुनिया में एंट्री करूंगा तो...'
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' वेब सीरीज को लेकर करण जौहर ने कहा कि इसे 'नॉक्टर्नल बर्गर' फेम रीमा माया इसका डायरेक्ट कर रही हैं. उन्होंने कहा- 'रीमा माया स्टूडेंट ऑफ द ईयर के डिजिटल वर्जन का डायरेक्शन करेंगी. लेकिन ये उसका तरीका होगा और मेरा नहीं क्योंकि अगर मैं रीमा माया की दुनिया में एंट्री करूंगा, तो मैं इसे और ज्यादा इल्यूजनल बना दूंगा, जो कि उसके नाम का मतलब है. मैं बस यही चाहता था कि यह उसकी आवाज हो. उन्होंने इसे अपनी सीरीज बना ली.'

कौन हैं रीमा माया?
बता दें कि रीमा माया एक इंडिपेंडेंट फिल्म मेकर हैं जो शॉर्ट फिल्म्स के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म 'नॉक्टर्नल बर्गर' बनाई थी जिसका सनडांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में शॉर्ट फिल्म प्रोग्राम सेक्शन में प्रीमियर हुआ था. उन्होंने नेटफ्लिक्स, रेड बुल और boAt जैसे ब्रांडों के लिए वीडियो भी डायरेक्ट किए हैं 

ये भी पढ़ें: Godzilla x Kong BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस का बादशाह बनी ये इंग्लिश फिल्म! संडे कलेक्शन में दी इन इंडियन फिल्मों को मात

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget