एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' पर ‘पद्मावती’ का असर, बदल गई रिलीज डेट

कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज को हटा दिया गया है.

नई दिल्ली: कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को हटा दिया गया है. कपिल शर्मा को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेचैन फैंस इस खबर को सुनने के बाद निराश हो जाएंगें.

दरअसल, इस फिल्म ने अभी तक सेंसर प्रक्रिया पूरी नहीं की है, न ही फिल्म को सर्टिफिकेट मिला है जिसके कारण फिल्म की रिलीज डेट को हटाना पड़ा है. पहले ये फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब कपिल को फिल्मी पर्दे पर एक बार फिर से देखने के लिए फैंस का इंतजार थोड़ा और बढ़ने वाला है.

tweet

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो बताया जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर राजीव ढिंगरा ने बातचीत के दौरान कहा, ''हमे उम्मीद है कि हम इस हफ्ते में जल्द सेंसर बोर्ड से फिल्म का सर्टिफिकेट प्राप्त कर लेंगे. हमें बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड 23 नवंबर को फिल्म को सर्टिफिकेट देगा, यानि रिलीज से एक दिन पहले. इतनी जल्दबाजी में हम फिल्म को रिलीज कैसे कर सकते हैं? मेरे दोस्त कपिल शर्मा, हमारे मुंबई के डिस्ट्रिब्यूटर अनिल ठंडानी और मैंने तय किया है कि हम इस शुक्रवार को फिल्म नहीं रिलीज करेंगे.''

इसके बाद अब फिल्म की नई रिलीज डेट की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म अब 1 दिसंबर को रिलीज होगी. इससे पहले संजयलीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी जिससे साफ है कि फिल्म की रिलीज डेट पर 'पद्मावती' ने असर डाल दिया है.

आपको बता दें कि ये 'पद्मावती' ने न सिर्फ कपिल शर्मा की इस फिल्म की रिलीज पर असर डाला है बल्कि 'फुकरे रिटर्न्स' की रिलीज डेट भी इसी कराण बदल दी गई है. पहले 'पद्मावती' की रिलीज के कारण 'फुकरे रिटर्न्स' की रिलीज को हटा कर आगे बढ़ा दिया गया था लेकिन अब फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी.

कपिल शर्मा की फिल्म की बात करें तो ये उनकी दूसरी फिल्म है. कपिल इस फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं जिससे फैंस उनकी फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget