एक्सप्लोरर

Javed Akhtar Defamation Case: जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना को आज होना होगा कोर्ट के सामने पेश, पेश ना होने पर उनके खिलाफ जारी किया जाएगा वारंट

Javed Akhtar Defamation Case: गीतकार जावेद अख्तर द्वारा किए गए मुकदमे में एक्ट्रेस कंगना रनौत को आज अंधेरी कोर्ट के सामने पेश होना होगा. कोर्ट में पेश ना होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा.

Javed Akhtar Defamation Case: गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में एक्ट्रेस कंगना रनौत को आज अंधेरी कोर्ट के सामने पेश होना होगा. कंगना अगर आज अगर पेश नहीं होती है तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा. सुनवाई सुबह 11 बजे शुरु होगी. 14 सितंबर को पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रनौत को व्यक्तिगत पेशी से छूट का अनुरोध स्वीकार कर लिया और कहा कि अगर वह सुनवाई की अगली तारीख 20 सितंबर को पेश होने में विफल रहती हैं, तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा.

याचिका पर सुनवाई शुरू होते ही कंगना के वकील ने एक्ट्रेस के स्वस्थ नहीं होने का हवाला दिया और उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट देने का अनुरोध किया. वकील ने कोर्ट के समक्ष एक चिकित्सा प्रमाण पत्र भी दाखिल किया और कहा कि अपनी फिल्म के प्रचार के लिए यात्रा करने के दौरान उनमें कोविड-19 के लक्षण दिखे हैं. वहीं, अख्तर के वकील ने कहा कि यह मामले की सुनवाई टालने का महज एक बहाना है.

कोर्ट में पेश ना होने पर जारी किया जाएगा वारंट 

उन्होंने कहा कि इस साल फरवरी में उन्हें समन जारी किए जाने के बाद से रनौत ने किसी न किसी कारण से कोर्ट के सामने पेश होने से इनकार किया है. प्रतिवेदनों पर गौर करने के बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आरआर खान ने रनौत को आज के लिए कोर्ट में पेश होने से छूट दे दी और मामले की आगे की सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की थी. मजिस्ट्रेट ने कहा कि अगर अगली सुनवाई पर भी एक्ट्रेस कोर्ट में पेश नहीं हुई, तो उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया जाएगा.

जानिए क्या है पूरा मामला 

गौरतलब है कि अख्तर (76) ने रनौत के खिलाफ एक टीवी इंटरव्यू में कथित रूप से मानहानिकारक टिप्पणी करने तथा बेबुनियाद आरोप लगाने को लेकर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी. मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दिसंबर 2020 में, जुहू पुलिस को रनौत के खिलाफ अख्तर की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया था और फिर उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की थी. इस साल फरवरी में एक्ट्रेस के खिलाफ समन जारी किया गया था. अख्तर ने अपनी शिकायत में दावा किया कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित आत्महत्या करने के बाद, बॉलीवुड में मौजूद एक 'कोटरी' (अंतर-मंडली) का जिक्र करते हुए रनौत ने एक साक्षात्कार के दौरान उनका नाम घसीटा था.

ये भी पढ़ें :-

The Kapil Sharma Show: जब Sidharth Malhotra ने Kapil से पूछा Kiara का मतलब, कॉमेडियन ने दिया शानदार जवाब, देखें Video

Anushka Sharma से शादी करने से पहले Virat Kohli का नाम जुड़ा था इस मॉडल के साथ, किया था 2 साल तक Date

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday BO: बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' और 'जन नायकन' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget