एक्सप्लोरर

जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, Kangana Ranaut बोलीं- 'डरने की कोई बात नहीं'

Salman Khan: सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी को लेकर बात की. वहीं एक्ट्रेस कंगना ने भी सलमान की सिक्योरिटी पर अपनी रिएक्शन दिया है.

Salman Khan On Security: बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म को रिलीज हुए दस दिन हो चुके हैं और इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. इन सबके बीच सलमान खान ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में उन्हें मिल रही मौत की धमकियों के बारे में खुलकर बात की साथ ही एक्टर ने अपना वाई प्लस सिक्योरिटी को लेकर भी एक्सपीरियंस शेयर किया.  वहीं कंगना ने भी सलमान को मिली सुरक्षा पर रिएक्शन दिया है. 

सलमान को मिली है  Y+ कैटेगिरी की सिक्योरिटी
बता दें कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ एक्टर को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों को देखते हुए मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें Y+ कैटेगिरी की सिक्योरिटी दी गई है. वहीं प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को एक धमकी भरा मेल मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा ज्यादा बढ़ा दी थी. साथ ही एहतियातन सलमान के फैंस  को भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके घर और ऑफिसर के बाहर इकट्ठा होने की  इजाजत नहीं दी गई थी.

सिक्योरिटी बढ़ाने जाने पर क्या बोले सलमान खान?
वहीं इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में एक्स्ट्रा सिक्योरिटी बढ़ाए जाने के  अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए सलमान खान ने कहा, "सुरक्षा असुरक्षा से बेहतर है. हां सिक्योरिटी है. अब सड़क पर साइकिल चलाना और अकेले कहीं जाना संभव नहीं है." और उससे भी बड़ी बात यह है कि अब मुझे यह समस्या होती है कि जब मैं ट्रैफिक में होता हूं तो इतनी सुरक्षा होती है कि व्हिकल दूसरे लोगों के लिए परेशानी बन जाते हैं. वे भी मुझे देखते हैं. और मेरे बेचारे फैस. एक सीरियस थ्रेट है इसलिए सुरक्षा है.”

सलमान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा का जिक्र करते हुए कहा, "अब मेरे आसपास बहुत सारे शेरा हैं, मेरे साथ इतनी बंदूकें चल रही हैं कि मैं खुद इन दिनों डर गया हूं."

कंगना ने सलमान को मिली Y+ सिक्योरिटी पर क्या कहा? 
वहीं सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियों के बाद दी गई Y+ पर  कंगना रनौत ने भी अपना रिएक्शन दिया है. रविवार को हरिद्वार पहुंची कंगना ने कहा कि देश पीएम नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में है और डरने की कोई जरूरत नहीं है.  इससे पहले कंगना को भी जान से मारने की धमकी मिलने पर .सुरक्षा दी गई थी।

10 अप्रैल को सलमान के लिए आई थी धमकी भरी कॉल
वहीं मुंबई पुलिस ने हाल ही में कहा था कि 10 अप्रैल को कंट्रोल रूम में एक धमकी भरी कॉल की गई थी.  मुंबई पुलिस ने खुलासा किया कि कॉल करने वाला एक नाबालिग था. वहीं सलमान को धमकी भरा मेल भेजने के आरोप में 26 मार्च को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था.  उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया गया था.

ये भी पढ़ें: 'लाल सिंह चड्ढा बेहतरीन फिल्म नहीं थी', Anupam Kher ने बताया 'Boycott Bollywood' ट्रेंड को खत्म करने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget