एक्सप्लोरर

उर्मिला मातोंडकर को लेकर अभद्र टिप्पणी पर Kangana Ranaut की सफाई, क्यों हुआ 'सनी लियोनी' का जिक्र?

Kangana Ranaut Interview: कंगना रनौत ने जब से बीजेपी ज्वाइन की तब से उनको लेकर अलग-अलग खबरें चल रही हैं. अब एक इंटरव्यू में उनके पुराने बयान को लेकर चर्चा हुई है जिसपर एक्ट्रेस ने सफाई दी.

Kangana Ranaut Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के 'मंडी' से उम्मीदवार बनाया है. इस खबर के बाद से ही कंगना सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उन्होंने टाइम्स नाउ को एक बड़ा इंटरव्यू दिया है जो काफी चर्चा में है. कंगना ने खुद इस बात की जानकारी दी कि उनका वो इंटरव्यू जरूर देखा जाए. कंगना ने उस इंटरव्यू में उर्मिला मातोंडकर और सनी लियोनी का जिक्र क्यों किया?

अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि आखिर पॉलिटिकल इंटरव्यू में उर्मिला और सनी का नाम लेने का क्या मतलब है? या फिर इनकी तुलना भी क्यों करनी है तो चलिए बताते हैं कंगना ने उस इंटरव्यू में ऐसा क्या कहा है?

कंगना रनौत ने उर्मिला मातोंडकर को लेकर क्या कहा?

इंटरव्यू में जब कंगना रनौत से पूछा गया कि कुछ लोगों का कहना है कि आपने पास्ट में उर्मिला मातोंडकर पर अभद्र टिप्पणी की थी तो अगर आपके ऊपर हो रही तो आपको बुरा नहीं लगना चाहिए. इस पर कंगना ने कहा, 'मुझे बताइए जो मैंने उनको लेकर अगर कुछ कहा भी है तो इसपर कोई ऑब्जेक्शन उन्हें होना चाहिए था? नहीं, बिल्कुल ऑब्जेक्शन नहीं होना चाहिए था. देखिए वो जो शब्द है सामाजिक तौर पर उसे एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता है.'

कंगना ने आगे कहा, 'लेकिन हमारे देश में जितना उन स्टार्स को सम्मान मिलता है उतना सम्मान पूरी दुनिया में नहीं मिलता, पूछिए सनी लियोनी से. मैं बस इतना कहना चाह रही हूं कि उस समय मुझसे पूछा गया था कि उर्मिला जी कह रही हैं कि इसको (कंगना) को किस आधार पर बीजेपी ने टिकट दे दी ये उनका सवाल था. देखिए मैं ये मानती हूं कि आर्ट के भी कई रूप होते हैं. कोई अलग तरह का रोल करता है कोई अलग तरह का करता है लेकिन कुछ किरदार हर कोई नहीं कर सकता है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

आइटम नंबर करने पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कंगना ने कहा, 'अब मुझे देखिए मैंने कभी आइटम नंबर नहीं किया है. मैंने उन चीजों को मेनटेन रखा. तो जो मैं कहती हूं, जो करती हूं उसको फिल्मोग्राफी से अलग रखती हूं. आप डिजर्व करती हो किसी पार्टी के लिए तो मैं क्यों नहीं करती हूं. मुझे लगता है कि क्यों उन स्टार्स को सामाजिक तौर पर एक्सेप्ट नहीं किया जाता, उन्हें गलत काम वालों की तरह क्यों देखा जाता है. जब ये लोग तंदूरी मुर्गी, शीला की जवानी जैसे नामों से खुश हैं तो उस शब्द को क्यों स्वीकार नहीं करते हैं. उन्हें इसपर शेम महसूस नहीं करना चाहिए, मेरा इरादा उनकी बेइज्जती करने का नहीं था.'

कंगना रनौत को राजनीति की प्रेरणा कहां से मिली?

कंगना रनौत ने इसी इंटरव्यू में बताया कि उनके दादा जी सरजू सिंह रनौत ने महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा लिया था. उन्होंने बताया कि सरजू सिंह रनौत कांग्रेस के नेता थे और उनके गांव में बिजली लाने वाले उनके दादाजी ही थे. कंगना रनौत के मुताबिक, उन्होंने अपने दादाजी से जनसेवा का भाव सीखा है. वो चाहती हैं किं अपने दादाजी की तरह वो भी दूसरों की सेवा और भला करें.

यह भी पढ़ें: बहुत ही खौफनाक है 'मॉन्स्टर यूनिवर्स', दैत्यों के अद्भुत संसार वाली ये फिल्में OTT पर आज ही निपटा लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डाइटिंग करने चला था, समोसा-पराठा खाकर बैठ गया...' सनी पाजी ने खोला फिटनेस का मजेदार राज
'डाइटिंग करने चला था, समोसा-पराठा खाकर बैठ गया...' सनी पाजी ने खोला फिटनेस का मजेदार राज
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 7 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 7 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, 7 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, 7 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, इमरान हाशमी तोड़ेंगे इन 15 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, इमरान हाशमी तोड़ेंगे इन 15 फिल्मों का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget