एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: मंडी में जीत के बाद कंगना रनौत का पहला रिएक्शन, कहा- ये सनातन की जीत है

Lok Sabha Election 2024: कंगना रनौत ने मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा. जीत के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. उन्होंने मंडी के लोगों का आभार व्यक्त किया है.

Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस टर्न पॉलिटिशियन बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 में मंडी सीट से चुनाव लड़ा था. इस सीट पर उनके सामने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह थे. कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोटों से हराया. कंगना को 5,37,022 वोट मिले. इसी बीच कंगना ने अपना पहला रिएक्शन भी दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. 

कंगना रनौत ने किया पहला पोस्ट

कंगना रनौत ने पोस्टर शेयर किया, जिसमें वो मंडी के लोगों के साथ नजर आ रही हैं. इसी के साथ उन्होंने लिखा- मंडी के मेरे सभी परिवारजनों का दिल से आभार. इस पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा- समस्त मंडीवासियों का इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार. ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन की, ये जीत है मंडी के सम्मान की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

अनुपम खेर ने दी बधाई

कंगना रनौत को बधाई मिलनी शुरू हो गई हैं. एक्टर अनुपम खेर ने पोस्ट कर लिखा- प्रिय कंगना रनौत को उनकी जीत पर बधाई. आप रॉकस्टार हैं. आपकी जर्नी इंस्पायर करने वाली हैं. आपके लिए और मंडी के लोगों के लिए बहुत खुश हूं. आपने साबित किया है कि अगर कोई फोकस के साथ अपना काम करे तो कुछ भी हो सकता है. जय...

वहीं केआरके ने पोस्ट कर लिखा- चुनाव जीतने की कंगना रनौत को बधाई. इन्होंने फिर से साबित कर दिया कि वो असली राजपूत और फाइटर हैं. इन्होंने साबित किया कि ये हारना जानती ही नहीं. इन्हें मैं इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग की मिनिस्टर बनते देखना चाहता हूं.

मां से लिया था आशीर्वाद

कंगना ने नतीजों के आने से पहले मां से आशीर्वाद लिया था. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर दो पोस्ट की थी. जिसमें उनकी मां उन्हें दही-चीनी खिला रही हैं और अपना आशीर्वाद दे रही हैं. कंगना ने लिखा- मां ईश्वर का दूसरा रूप हैं.


Lok Sabha Election 2024: मंडी में जीत के बाद कंगना रनौत का पहला रिएक्शन, कहा- ये सनातन की जीत है
Lok Sabha Election 2024: मंडी में जीत के बाद कंगना रनौत का पहला रिएक्शन, कहा- ये सनातन की जीत है

कंगना रनौत छोड़ेंगी एक्टिंग?

कंगना रनौत ने चुनावी प्रचार के दौरान कहा था कि अगर वो मंडी सीट से जीत जाती हैं तो वो अपना पूरा फोकस राजनीति में लगाएंगी. इसी के साथ वो एक्टिंग फील्ड के सारे प्रोजेक्ट कंप्लीट करके एक्टिंग छोड़ देंगी. अब देखना होगा कि क्या कंगना वाकई एक्टिंग छोड़ती हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें- Kalki 2898 AD के ट्रेलर रिलीज की डेट टली? सामने आया प्रभास की 600 करोड़ी फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 8 तक 96 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 8 तक 96 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget