एक्सप्लोरर

कंगना रनौत के वकील ने BMC के नोटिस को बताया गैरकानूनी, बोले- साबित करें काम चलने और अवैध निर्माण का दावा

बीएमसी ने मंगलवार सुबह कंगना के ऑफिस को सील कर दिया और उसमें अवैध निर्माण की बात कही. इस पर कंगना रनौत के वकील ने इसे गैरकानूनी बताया है. वकील ने कहा कि बीएमसी द्वारा 'स्टॉप वर्क' (निर्माण कार्य रोको) के तहत जो नोटिस गेट पर चिपकाया गया है, वह अपने आप में गलत है, अवैध है.

शिवसेना नेता संजय राउत और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बीच शुरू हुआ विवाद कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस तोड़ने तक पहुंच गया है. बीएमसी ने मंगलवार सुबह कंगना के ऑफिस को सील कर दिया और उसमें अवैध निर्माण की बात कही. इस पर कंगना रनौत के वकील ने इसे गैरकानूनी बताया है. उन्होंने बीएमसी के नोटिस पर भी सवाल उठाए हैं. कंगना के वकील रिजवान सिद्दी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की.

रिजवान ने कहा कि उनकी क्लायंट कंगना की अनुपस्थिति में बंगले में मुम्बई महनगर पालिका (बीएमसी) के कर्मचारी जबरन घुस गये, जो कि कानूनन गलत है और इसलिए कंगना की तरफ से बीएमसी के खिलाफ ट्रेसपासिंग व जवाबी कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया है, जिसके तहत बीएमसी के कर्मचारियों को जेल की सजा हो सकती है.

गलत और अवैध नोटिस चिपकाया

वकील ने कहा कि बीएमसी द्वारा 'स्टॉप वर्क' (निर्माण कार्य रोको) के तहत जो नोटिस गेट पर चिपकाया गया है, वह अपने आप में गलत है, अवैध है. वहां किसी तरह का कोई निर्माण काम चल ही नहीं रहा था, तो 'स्टॉप वर्क' का नोटिस किस आधार पर दिया गया है? उन्होंने सवाल उठाया कि बीएमसी ने बंगले में बदलाव/निर्माण की बात कही है, तो ऐसे में कानूनन उन्हें 7 दिन में जवाब देनेवाला नोटिस जारी करना चाहिए था, न कि एक दिन का. यहां पर जानबूझकर कंगना को परेशान करने के लिए ऐसा किया गया है.

बीएमसी को साबित करना होगा दावा

रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि कंगना के बांद्रा स्थित रेसीडेंट/ऑफिस में किसी तरह का काम नहीं चल रहा है और ऐसे में‌ बीएमसी द्वारा हड़बड़ी में नोटिस जारी किया गया है. बीएमसी का दावा है कि बंगले में बदलाव किये गये हैं. इस वक्त निर्माण कार्य चलने और बंगले में बदलाव करने का बीएमसी का दावा है, बीएमसी को दोनों बातें साबित करनी होंगी.

बदले की भावना में कार्रवाई

बीएमसी द्वारा कोर्ट में केविएट दाखिल किये जाने के लिए भी रिजवान ने बीएमसी की आलोचना की. रिजवान ने कहा कि बीएमसी की पूरी कार्रवाई कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही तनातनी के बीच बदले की भावना से की गई कार्रवाई है, जो कि निंदनीय है.

कंगना के बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर BMC ने चिपकाया नोटिस, एक्ट्रेस ने लगाया डराने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग
Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो
Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget