एक्सप्लोरर

कंगना के बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर BMC ने चिपकाया नोटिस, एक्ट्रेस ने लगाया डराने का आरोप

बीएमसी ने रनौत से 24 घंटे में इसका जवाब देने को कहा है. उनसे नगर निकाय को यह जानकारी देने को कहा गया है कि इस निर्माण को लेकर क्या उन्होंने कोई मंजूरी ली है?

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के यहां स्थित बंगले के बाहर एक नोटिस चिपकाया है, जिसमें कहा गया है कि नगर निकाय की मंजूरी के बिना इसमें कई बदलाव किए गए हैं. एक ओर जहां बीएमसी ने 'काम-रोको' नोटिस जारी किया है, वहीं कंगना ने खुद पर लगे आरोपों को नकारते हुए आरोप लगाया है कि बीएमसी उन्हें 'डराने' की कोशिश कर रही है.

बंगले में दर्जनभर बदलाव के लिए कहा मुंबई नगर निगम अधिनियम के तहत जारी नोटिस में 'स्वीकृत योजना से परे' चल रहे नवीनीकरण और दूसरे कामों का जिक्र किया गया है. एच-पश्चिम वार्ड के अधिकारी विनायक सत्पुते ने कहा, 'हमने उन्हें इस अवैध निर्माण के संबंध में आवश्यक अनुमतियां जमा कराने के लिए कहा है. '

अधिकारी ने बताया कि नोटिस में बंगले में एक दर्जन से ज्यादा बदलावों को बताया गया है, जैसे कि शौचालय को कार्यालय के केबिन में तब्दील किया गया है, जबकि सीढ़ियों के साथ नया शौचालय बनाया जा रहा है. इसके अलावा नोटिस में बालकनी संलग्न करने और तीसरे तल के विस्तार का भी जिक्र किया गया है.

24 घंटे में देना है जवाब बीएमसी ने रनौत से 24 घंटे में इसका जवाब देने को कहा है. उनसे नगर निकाय को यह जानकारी देने को कहा गया है कि इस निर्माण को लेकर क्या उन्होंने कोई मंजूरी ली है? साथ ही काम रोकने के लिए भी कहा गया है. नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर वह 24 घंटे में इस संबंध में ली गईं अनुमतियां पेश करने में नाकाम रहीं, तो आगे बिना कोई नोटिस दिए इन बदलावों को ढहा दिया जाएगा.

कंगना ने नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, 'सोशल मीडिया पर मेरे मित्रों द्वारा आलोचना किए जाने के बाद बीएमसी आज बुल्डोजर लेकर नहीं आई. इसके बजाय उन्होंने कार्यालय में लीकेज बंद करने के लिए चल रहे कार्य को रोकने के लिए नोटिस चिपका दिया. दोस्तों मैंने बहुत जोखिम लिए हैं, जिसमें आप सभी का बहुत प्यार और समर्थन मिला है.'

नोटिस का जल्द दिया जाएगा जवाब कंगना ने यह भी कहा कि वह अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिये नोटिस का जवाब दे रही हैं. अभिनेत्री के वकील ने एच/पश्चिम वार्ड के कार्यकारी इंजीनियर को लिखे पत्र में कहा, 'आपको (बीएमसी को) गलतफहमी हुई है. मेरी मुवक्किल (कंगना) के कार्यालय में कोई कार्य नहीं चल रहा. लिहाजा काम रोकने के नोटिस का कोई मतलब नहीं है. ऐसा प्रतीत होता है कि आपने अपनी 'मजबूत स्थिति' का गलत इस्तेमाल कर मेरी मुवक्किल को डराने के लिये यह नोटिस जारी किया है.'

पत्र में कहा गया है कि रनौत सात दिन में कानूनी रूप से नोटिस का जवाब देंगी. रनौत ने हाल में एक टिप्पणी में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसपर सत्तारूढ़ शिवसेना ने नाराजगी जताई थी. बीएमसी में भी शिवेसना का शासन है.

ये भी पढ़ें- Exclusive: कंगना-BMC विवाद पर एक्ट्रेस के वकील बोले- ये बदले की भावना से की गई कार्रवाई है कंगना रनौत पर भड़कीं नगमा, बोलीं- कंगना दुनिया भर में महाराष्ट्र का नाम बदनाम कर रही हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस, सुरक्षा में कमांडोज तैनात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस, सुरक्षा में कमांडोज तैनात
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, 'जन नायकन' के उड़ाए परखच्चे, बना दिए ये दो बड़े रिकॉर्ड
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बना दिए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget