एक्सप्लोरर

VIDEO: 10 अगस्त को रिलीज होगी कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूप 2', एक्शन को लेकर हो रही चर्चा

महज तीन साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले तमिल फिल्मों की बड़ी हस्ती कमल हासन का कहना है कि वह उस जमाने से आते हैं, जब कलाकारों को लगता था कि सिनेमा एक परिकल्पना है और यह स्टूडियो द्वारा नहीं चलाया जाता था.

नई दिल्ली: महज तीन साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले तमिल फिल्मों की बड़ी हस्ती कमल हासन का कहना है कि वह उस जमाने से आते हैं, जब कलाकारों को लगता था कि सिनेमा एक परिकल्पना है और यह स्टूडियो द्वारा नहीं चलाया जाता था. बहुमुखी प्रतिभा के धनी कमल पटकथा लेखक, अभिनेता और निर्माता भी हैं. उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'विश्वरूप 2' समते कई फिल्मों का निर्माण किया है. दूसरों के साथ जिम्मेदारियां साझा करने के बजाय वह खुद ही इतने तरह के काम क्यों करते हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं ऐसा इसलिए करता हूं, क्योंकि जब आप अपने दृष्टिकोण के मुताबिक काम करना चाहते हैं, तब चाहते हैं कि हूबहू वैसा ही काम हो, जैसा आपने सोच रखा है...मैंने यह सब मेरे गुरुओं से सीखा है. इसमें मेरे मार्गदर्शक बालाचंदर भी शामिल हैं जिनके स्थान पर मैंने काम किया है. वह लिखते थे, वह निर्देशक थे और उन्हें मौका मिलता तो वह एक बेहतरीन अभिनेता हो सकते थे लेकिन दुर्भाग्यवश, उनकी ऐसा करने की इच्छा नहीं थी."VIDEO: 10 अगस्त को रिलीज होगी कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूप 2', एक्शन को लेकर हो रही चर्चा कमल ने बताया, "अगर ऐसा हुआ होता तो मैं करीब उनकी 36 फिल्मों से बाहर हो गया होता. वह सभी किरदार निभा सकते थे." कमल ने फिल्म निर्माता के साथ तमिल में'मनमाथा लीलाई' और हिंदी में 'एक दूजे के लिए' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. 'विश्वरूप 2' वर्ष 2013 में आई 'विश्वरूप' की अगली कड़ी है. फिल्म की अगली कड़ी को लेकर दबाव महसूस करने के सवाल पर उन्होंने कहा, "नहीं, लेकिन मैंने अगली कड़ी बनाने के बारे में काफी पहले सोचा था. उससे काफी पहले जब लोगों ने यह सोचा था कि मैं एक सनकी और ऐसा करने के लिए एक खतरनाक व्यक्ति हूं. मैं 'एक दूजे के लिए' का स्किवल बनाना चाहता था. उन्होंने (बालाचंदर) कहा कि तुम 'एक दूजे के लिए' के बाद कैसे फिल्म बना सकते हो? तो मैंने अपने बॉस, अपने मागदर्शक को कहानी सुनाई." बकौल कमल, "उन्होंने कहा, तुम मरने के बाद कैसे जिंदा हो सकते हो? और मैंने जवाब दिया कि पहले भी ऐसा हो चुका है, नए विधान में यह सब है और आखिरकार सर, आपने उन प्रेमियों को मारा था, आपके पास उन्हें पुनर्जीवित करने का अधिकार है."अभिनेता ने कहा, "लेकिन वह इसे 'एक दूजे के लिए' का नाम नहीं देना चाहते थे. इसलिए हमने इसे तमिल में 'पुन्नागाई मन्नान' नाम दिया." 'विश्वरूप 2' इसी 10 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू रीति-रिवाज से जरीन खान के अंतिम संस्कार पर लोगों ने किया ट्रोल, बेटी फराह अली खान का छलका दर्द
हिंदू रीति-रिवाज से जरीन खान के अंतिम संस्कार पर लोगों ने किया ट्रोल, बेटी फराह अली खान का छलका दर्द
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी आज, अंबानी फैमिली से लेकर राज ठाकरे तक हुए शामिल
LIVE: आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी आज, अंबानी फैमिली से लेकर राज ठाकरे तक हुए शामिल
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget