एक्सप्लोरर

एसपी बालासुब्रमण्यम को यादकर भावुक हुए कमल हासन, शेयर किए साथ में बिताए पलों के अनुभव

अभिनेता से नेता बने कमल हासन अपने दोस्त एसपी बालासुब्रमण्यम को याद कर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि एसपीबी उनकी ऑनस्क्रीन आवाज थे. वह दोनों साथ में ट्रेन से विशाखापटनम जाते थे.

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में निधन हो गया. वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर 5 अगस्त से चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती थे. वह लंबे वक्त ईसीएमओ और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. शुक्रवार को दोपहर 13.04 बजे उनका निधन हुआ. उनके निधन पर बॉलीवुड से लेकर साउथ के कलाकारों ने संवेदनाएं व्यक्त की.

इनमें सुपरस्टार और नेता कमल हासन ने भी उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की और उनके साथ बिताए गए पलों का याद किया. बालासुब्रमण्यम ने बॉलीवुड में सलमान खान और साउथ में कमल हासन के लिए ही सबसे ज्यादा गाने गाए थे. वह कमल हासन की ऑनस्क्रीन आवाज भी बन गए थे. कमल हासन ने कहा कि वह उनके निधन में शोक नहीं मना रहे हैं, बल्कि उन्हें सेलिब्रेट कर रहे हैं.

साथ में जाता था विशाखापटनम

कमल हासन ने ईटाइम्स को दिए बयान में कहा,"मैं यहां संवेदनाएं व्यक्त करने या दुख जताने नहीं आया. मैं इस शख्स को सेलिब्रेट करने आया हूं. हमने बेहतरीन पलों को साथ में बिताया है. हम साथ में ट्रेन से विशाखापटनम जाया करते थे. काश, हम एक-दूसरे के साथ और वक्त बिता पाते." इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बालासुब्रमण्यम को नए गाने भी काफी पसंद थे.

यहां देखिए कमल हासन और बालासुब्रमण्यम का वीडियो-

किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के फैन

कमल ने आगे कहा कि फिल्म 'एक दूजे के लिए' सॉन्ग 'तेरे मेरे बीच में' उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि थी. उन्होंने कहा,"अगर उन्हें कोविड-19 का संक्रमण नहीं हुआ होता, तो वह म्यूजिक कर रहे होते. वह कई बार कहते थे कि वह मेरे फैन हैं और मैं शरमा जाता हूं. ऑडियंस हमें बहुत प्यार करती थी और हम भाइयों की तरह थे." कमल हासन ने कहा कि बालासुब्रमण्यम ने 30 हजार गाने गाए थे और वह मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के फैन थे.

बॉलीवुड ड्रग्स केस में सिर्फ एक्ट्रेस के नाम आने पर आहत हुईं सुहाना खान, क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए शेयर की अपनी फीलिंग्स

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget