एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 16: 'सरफिरा' और 'इंडियन 2' की रिलीज का भी कल्कि पर नहीं पड़ा कोई असर, 16वें दिन इतना कर लिया कलेक्शन

Kalki 2898 AD Box Office Collection: ‘कल्कि’ ने दो हफ्ते में धुआंधार कलेक्शन कर लिया है. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है.

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 16:  नाग अश्विन निर्देशित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ साल की सबसे चर्चित फिल्म रही है. इस साइंस फिक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म किया है. दो हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की है और कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक किए हैं. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है चलिए जानते हैं ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे कितना कलेक्शन किया है?

‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के 16वें दिन कितनी की कमाई?
डायस्टोपियन साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोली है. इस मल्टीस्टारर फिल्म की रिलीज से पहले इसका इतना ज्यादा बज बन गया था कि सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. फिर क्या था फिल्म ने भी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की. इसके बाद तो ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया. हर गुजरते दिन के साथ फिल्म पर नोटों की बारिश होती रही. हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई बावजूद इसके इसने अच्छा खासा कलेक्शन किया.

 वहीं अब ‘कल्कि 2898 एडी’ शान के साथ तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी हैं. प्रभास स्टारर फिल्म की कमाई की बात करें तो देश भर में 95.3 करोड़ से खाता खोलने वाली ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ कमाए तो दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 128.5 करोड़ रही. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी'  ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 5.25 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसमें तेलुगु में फिल्म ने 1.4 करोड़, तमिल में 0.2 करोड़, हिंदी में 3.25 करोड़, कन्नड़ में 0.1 करोड और मलयालम में 0.3 करोड़ की कमाई की है.
  • 'कल्कि 2898 एडी' की 16दिनों की कुल कमाई अब 548.60 करोड़ रुपये हो गई है.
  • 16 दिनों में फिल्म ने तेलुगु में 255.15 करोड़, तमिल में 32.4 करोड़, हिंदी में 236.15 करोड़, कन्नड़ में 4.6 करोड और मलयालम में 20.3  करोड़ की कमाई की है.

कल्कि 2898 एडी के टारगेट पर है रणबीर कपूर की एनिमल
‘कल्कि 2898 एडी’ ने 15वें दिन शाहरुख खान की जवान के लाइफ टाइम कलेक्शन 543 करोड़ का रिकॉर्ड ब्रेक किया था. वहीं अब प्रभास की इस फिल्म के निशाने पर रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल आ गई है. एनिमल का लाइफ टाइम कलेक्शन 556.36 करोड़ रुपये है. बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ने 16 दिनों में 548.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. उम्मीद है कि 17 वें दिन यानी तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में तेजी आएगी और ये 'एनिमल' को भी मात दे देगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं.


बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म की कहानी कल्कि के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हिंदू देवता विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार हैं.

ये भी पढ़ें:-अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, फिल्म की शूटिंग के दौरान ये 7 सितारे हुए घायल, देखें लिस्ट में कौन से स्टार्स हैं शामिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget