एक्सप्लोरर

कैलाश खेर को लगने लगा है पॉलिटिक्स से डर, कहा- मैं बस एक कलाकर हूं

गायक व संगीतकार पद्मश्री कैलाश खेर का कहना है कि राजनीति में प्रवेश करने में उन्हें डर लगता है, क्योंकि इसमें दिल के बजाय दिमाग का इस्तेमाल होता है.

नई दिल्ली: गायक व संगीतकार पद्मश्री कैलाश खेर का कहना है कि राजनीति में प्रवेश करने में उन्हें डर लगता है, क्योंकि इसमें दिल के बजाय दिमाग का इस्तेमाल होता है. 'टूटा टूटा एक परिंदा' और 'अल्लाह के बंदे' जैसे हिट गीत के गायक स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं और कई सामाजिक परोपकारी कार्यो में सहयोग देते रहे हैं. पिछले साल उन्होंने किसानों की सहायता के लिए मणिपुर के तमेंगलॉन्ग में निशुल्क प्रस्तुति दी थी.

कैलाश से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी राजनीति में जाने के बारे में सोचा है तो उन्होंने कहा, "नहीं, मैंने इस बारे में नहीं सोचा. राजनीति में शामिल होना बहुत डरावना है, क्योंकि आपको ज्यादा दिमाग चलाने की जरूरत होती है. हम कलाकार तो दिल से सोचते हैं. राजनीति में जगह बनाने और विशेष पद को लेकर मारामारी होती है. मैं इसे थोड़ा मुश्किल मानता हूं."

उन्होंने कहा, "मेरा यह भी मानना है कि अगर आप मानवता के लिए कुछ अच्छा करते हैं तो फिर आप जो भी हों, आप योगदान दे सकते हैं. बस निष्ठावान व ईमानदार बने रहिए." साल 2017 में कैलाश ने दो भारतीय बैंड सुरफिरा और इंडी रूट्स लॉन्च किया था. वह कैलासा बैंड के संस्थापक हैं. पिछले महीने सुरफिरा की एक प्रस्तुति के सिलसिले में कैलाश यहां आए थे.

कैलाश ने कहा, "सुरफिरा दुनिया भर में प्रस्तुति दे रहा है. बैंड रचनात्मक रूप से विकसित हो राह है. इसने गजल-सूफी-रॉक बैंड के रूप में शुरुआत की है. अब इसने कई और विधाओं को शामिल कर लिया है." आगामी महीनों में उनकी योजना दो और प्रतिभाओं..दो एकल गायकों और दो बैंड लॉन्च करने की है.

उन्होंने कहा, "मैं एक कलाकार भी हूं, इसिलए मैं लॉन्च करने का एकदम सही तारीख नहीं बता सकता. एक साल में हम करीब 100 संगीत कार्यक्रम करते हैं. मैं विभिन्न जगहों पर प्रेरणादायी भाषण भी देता हूं. कैलासा 'थमजा' नाम के एक एकल गीत पर भी काम कर रहा है. यह 'सैयां' और 'तेरी दीवानी' की तर्ज पर रोमांटिक गीत होगा."

बहन जाह्नवी की ड्रेस पर आया कमेंट तो भड़क उठे भाई अर्जुन, ट्वीट कर दी गालियां

फिल्मों के लिए गाने तैयार करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास इसके लिए समय नहीं है और वह स्वतंत्रता के संदर्भ में इसे बहुत रोमांचकारी नहीं पाते हैं. इसमें कई लोग शामिल होते हैं. संगीत में भी कमोबेश यही स्थिति है, हर किसी के पास संगीत निर्देशक के लिए सुझाव होता, इसलिए वह फिल्मों के लिए गाने तैयार करना पसंद नहीं करते.

कैलाश ने कहा कि उन्हें प्रस्ताव मिलते रहते हैं, लेकिन ज्यादा दखलअदांजी और समय ज्यादा लगने के चलते उन्होंने इससे दूरी बना रखी है. उन्होंने कहा कि वह लाइव संगीत कार्यक्रम करना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे लोगों को संगीत के प्रति ज्यादा जागरूक बनाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget