एक्सप्लोरर

Video: कादर खान से आखि‍री मुलाकात का जिक्र कर रो पड़ा बेटा सरफराज

Kader Khan Death: दिवंगत अभिनेता कादर खान के निधन के बाद उनके बेटे ने उनसे हुई अंतिम मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया है कि वो आखिरी बार उन्हें चूम तक नहीं पाए.

Kader Khan Death: दिवंगत अभिनेता कादर खान के निधन के बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री समेत उनके फैंस काफी शोकग्रस्त हैं. कादर खान पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे जिसके कारण कनाडा में उन्होंने आखिरी सांस ली. कनाडा में कादर खान को अंतिम विदाई देते हुए उनके बेटे सरफराज खान काफी इमोशनल नजर आए. इस दौरान उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

कादर खान के बेटे सरफराज ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनकी कोशिश ये है कि जो इज्जत और मोहब्बत उनके पिता छोड़ कर गए हैं उसे अगर वो बढ़ा नहीं सकते तो घटाएं भी नहीं. सरफराज ने कहा, "वालिद साहब बहुत पैसे वाले आदमी थे मगर असल जिंदगी में वे एकदम फकीर की तरह रहते थे. उनको दुनिया की चीजों का ज्यादा शौक नहीं था. किसी की भी मदद को आगे रहते थे. वे सबको साथ लेकर चलते थे. वे कहते थे कि बेटा लाइफ में ब्रिज बन कर रहना है. सभी को एक साथ लेकर चलना है. अब वे हमारे बीच नहीं हैं मगर उनकी यादें रह गई हैं."

अंतिम मुलाकात का जिक्र करते हुए सरफराज भावुक हो गए. सरफराज ने आखिरी मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया "वे बस सिर पर हाथ रखते थे और चूमते थे. जब उनसे पूछा गया कि अंतिम बार दोनों के बीच क्या बात हुई तो सरफराज ने भावुक होते हुए कहा कि पापा के तरफ मैंने अपना गाल आगे बढ़ाया वे मुझे हमेशा की तरह चूमने की कोशिश कर रहे थे मगर वे चूम नहीं पाए." ये कहते हुए सरफराज रोने लग गए.

आपको बता दें कि कादर खान ने 31 दिसम्बर (टोरंटो के समयनुसार) को अंतिम सांस ली. सांस लेने की समस्या और वृद्धावस्था से संबंधित कई बीमारियों के कारण वह लगभग चार महीने से अस्पताल में भर्ती थे.

अफगानिस्तान के काबुल में पश्तून परिवार में 22 अक्टूबर 1937 को जन्मे कादर खान की शुरुआती शिक्षा नगरपालिका के स्कूल में हुई जिसके बाद उन्होंने मुंबई के जोगेश्वरी स्थित सरकारी इस्माइल युसुफ कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की. पढ़ने और फिल्मों के शौकीन कादर खान के पास फिल्म-निर्माण, अभिनय, पटकथा लेखन, कहानी-संवाद और अन्य विषयों की पुस्तकों का एक विशाल संग्रह था. उन्हें उर्दू में महारत हासिल थी.

वर्ष 1973 में फिल्म 'दाग' से अभिनय करियर शुरू करने वाले कादर खान ने 35 सालों के अपने फिल्मी करियर में 300 से अधिक फिल्मों में यादगार किरदार निभाए. उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों में हिंदी और ऊर्दू संवाद भी लिखे जिसकी शुरुआत 1974 की फिल्म 'रोटी' से हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget