एक्सप्लोरर

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने तोड़ा सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' और अक्षय कुमार की 'केसरी' को पछाड़ दिया है. ये फिल्म अब इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में नंबर दो पर अपना कब्जा जमा चुकी है.

Kabir Singh, Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'कबीर सिंह' को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं और इसे अब भी दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है. कामकाजी दिन होने के बावजूद 14वें दिन यानि गुरुवार को फिल्म ने 6.72  करोड़ की शानदार कमाई की.

कुल मिलाकर ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 213 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस कमाई के साथ ही इसने सलमान खान की फिल्म 'भारत' और अक्षय कुमार की 'केसरी' को पछाड़ दिया है. ये फिल्म अब इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में नंबर दो पर अपना कब्जा जमा चुकी है.

आपको बता दें कि सलमान खान की 'भारत' की कुल लाइफटाइम कमाई 210.68 करोड़ है  और अक्षय कुमार की 'केसरी' ने कुल 154.41 करोड़ कमाई की है. इन दोनों फिल्मों को 'कबीर सिंह' ने पीछे छोड़ दिया है. वहीं, 245.36 करोड़ कमाई के विक्की कौशल की फिल्म 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 'कबीर सिंह' जल्द ही 'उरी' को भी पछाड़ कर नंबर वन फिल्म बन जाएगी.

 

इस फिल्म में 'कबीर सिंह' की भूमिका शाहिद कपूर ने निभाई है. इस फिल्म की काफी चर्चा हुई है. वहीं इसमें शाहिद के अपोजिट कियारा आडवाणी हैं. इस अभिनेत्री ने फिल्म में प्रीति सिक्का की भूमिका निभाई है. कियारा के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है. दोनों की केमेस्ट्री की भी जमकर तारीफ हो रही है.

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने तोड़ा सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

आपको बताते हैं कि फिल्म ने किस दिन कितनी कमाई की है. ये हैं डे-वाइज कमाई के आंकड़े (करोड़ में)

Day 1- 20.21   Day 2- 22.71   Day 3- 27.91 Day 4- 17.54 Day 5- 16.53 Day 6- 15.91 Day 7- 13.61 Day 8- 12.21 Day 9- 17.10 Day 10- 17.84 Day 11- 9.07 Day 12- 8.31 Day 13- 7.53 Day 14- 6.72

TOTAL- 213.20 करोड़

कमाई से खुश हैं शाहिद कपूर

कबीर सिंह को मिले फैंस से बेइंतेहा प्यार के लिए शाहिद कपूर ने शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म की तस्वीरों से मिलकर शाहिद का पोट्रे बन रहा है. इस वीडियो को साझा करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, ''आप सभी का प्यार बहुत ज्यादा है, कबीर सिंह की गलतियों को माफ करके इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया.''

मुंबई में हाल ही में फिल्म की सक्सेज पार्टी भी रखी गई जिसमें स्टारकास्ट और मेकर्स सहित फिल्म के सभी क्रू-मेबर्स भी पहुंचे. देखिए तस्वीरें

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने तोड़ा सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

आपको बता दें कि शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को भारत में करीब 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म को कुल 493 स्क्रीन्स मिली हैं. वर्ल्डवाइड कुल 3616 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है.

आपको बता दें कि ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का आधिकारिक रीमेक है. फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया है. संदीप ने ही 'अर्जुन रेड्डी' का भी निर्देशन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, डेढ़ बजे तक 291 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, डेढ़ बजे तक 291 पार हुआ कलेक्शन
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
'जेलर 2' पहले दिन करेगी धमाका, एडवांस बुकिंग में दिखी 453 परसेंट जंप, बिके इतने टिकट
'जेलर 2' पहले दिन करेगी धमाका, एडवांस बुकिंग में दिखी 453 परसेंट जंप, बिके इतने टिकट
'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का दमदार ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार ने दोस्त गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट
'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार ने गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget