एक्सप्लोरर

संजय दत्त को सजा सुनाने वाले जस्टिस पीडी कोडे की फिल्म ‘जेडी’ होगी ‘भूमि’ के साथ रिलीज

जस्टिस कोडे ने 2006-07 में 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के मामले में टाडा अदालत के तहत ऐतिहासिक फैसले सुनाए थे. इस मामले में 100 से ज्यादा लोग दोषी पाए गए थे और एक दर्जन अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी.

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त और उन्हें छह साल जेल की सजा सुनाने वाले न्यायाधीश रिटायर्ड जज पीडी कोडे की फिल्में एक ही दिन 22 सितंबर को रिलीज हो रही हैं. फरवरी 2016 में जेल से रिहाई के बाद संजय फिल्म ‘भूमि’ से कमबैक कर रहे हैं, वहीं इसी दिन जस्टिस कोडे भी निर्माता-निर्देशक शैलेंद्र पांडे की फिल्म जेडी में एक न्यायाधीश के ही किरदार में नजर आएंगे.

जस्टिस कोडे ने 2006-07 में 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के मामले में टाडा अदालत के तहत ऐतिहासिक फैसले सुनाए थे. इस मामले में 100 से ज्यादा लोग दोषी पाए गए थे और एक दर्जन अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी.

देखें फिल्म 'भूमि' का ट्रेलर...

विस्फोटों के बाद हुए मुंबई दंगों में गैर कानूनी ढंग से एके-56 राइफल रखने का केस संजय दत्त पर चला था. उनके दोषी साबित होने पर जस्टिस कोडे ने दत्त को छह साल कैद की सजा सुनाई थी. जस्टिस कोडे ने फैसला सुनाते हुए संजय दत्त से कहा था, “तुम 100 साल की उम्र तक ऐक्टिंग करो, मैंने तुम्हारी जिंदगी के सिर्फ छह साल लिए हैं.”

फेसबुक फेसबुक

यह संयोग है कि जिस दिन संजय दत्त नई फिल्मी पारी शुरू कर रहे हैं, उसी दिन जस्टिस कोडे भी पहली बार फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे. फोटो जर्नलिस्ट शैलेंद्र पांडे की फिल्म जेडी के लिए जस्टिस कोडे ने मई 2015 में गोरेगांव फिल्म सिटी, मुंबई में शूटिंग की थी.

जेडी जय द्विवेदी (ललित बिष्ट) नाम के पत्रकार की कहानी है. शैलेंद्र पांडे के अनुसार, ‘जेडी का मुंबई में कुछ सालों पहले अंडरवर्ल्ड की गोलियों का शिकार हुए पत्रकार जेडे से कोई संबंध नहीं है.’ फिल्म ऐसे पत्रकार की कहानी सामने लाती है जो अपने करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ता है मगर जब कुछ राजनेताओं का पर्दाफाश करना चाहता है तो मुश्किल में फंस जाता है.

यहां देखें फिल्म 'जेडी' का ट्रेलर...

जस्टिस कोडे फिल्म में जेडी के केस की सुनवाई करते और फैसला सुनाते नजर आएंगे. अमन वर्मा जेडी के वकील के सशक्त किरदार में हैं. रीयल लाइफ राजनेता अमर सिंह और सीनियर ऐक्टर गोविंद नामदेव प्रतिद्वंद्वी नेताओं की भूमिका निभा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक कचौड़ी दो समोसा...' पर गुलशन दैवेया का बयान, बोले - इसको पर्सनली नहीं लेना चाहिए
'एक कचौड़ी दो समोसा...' पर गुलशन दैवेया का बयान, बोले - इसको पर्सनली नहीं लेना चाहिए
रश्मिका मंदाना को 'तमिल एक्टर' बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती
रश्मिका मंदाना को 'तमिल एक्टर' बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती
Box Office: संडे को फिर 'जेलर 2' ने मारी बाजी, 'उड़ता तीर' का भी लगा निशाना, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
संडे को फिर 'जेलर 2' ने मारी बाजी, 'उड़ता तीर' का भी लगा निशाना, जानें- कलेक्शन
कृष्ण दास के मुंबई कॉन्सर्ट में भक्ति में डूबे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने ताली बजाकर गाए भजन
कृष्ण दास के मुंबई कॉन्सर्ट में भक्ति में डूबे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने ताली बजाकर गाए भजन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget