एक्सप्लोरर

मैसेज भेजकर जॉन पीटर्स और पामेला ने खत्म की 12 दिन की शादी, एक्ट्रेस ने की थी पांचवी शादी

एक्ट्रेस पामेला एंडरसन पांचवी बार शादी रचाई थी जिसके 12 दिन बाद ही जॉन पीटर्स और पामेला ने अपनी शादी तोड़ दी और अलग होने का फैसला लिया. वहीं अब बताया जा रहा है कि मैसेज भेजकर जॉन पीटर्स और पामेला ने खत्म की है.

हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन संग निर्माता जॉन पीटर्स की शादी महज एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए ही खत्म हो गई. दोनों ने अपनी शादी के बारह दिन बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया. एसेशोबिज की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व 'बेवॉच' स्टार का अपने पति से अलग होने की घोषणा किए जाने के महज एक हफ्ते बाद ही खबरें आने लगी कि उनके पति ने ही इस तरह अचानक से अलग होने का फैसला लिया.

कथित तौर पर पीटर्स द्वारा एंडरसन को ब्रेकअप मैसेज भेजे जाने से पहले दोनों केवल पांच ही दिन साथ रहे थे. अमेरिका के एक साप्ताहिक समाचार पत्र के मुताबिक, पीटर्स ने अपने संदेश में लिखा, "शादी जैसी किसी चीज से मुझे डर लगता है. मुझे ऐसा एहसास हुआ कि 74 वर्ष की इस आयु में मैं एक साधारण शांतिपूर्ण जिंदगी जीना चाहता हूं और किसी अंतर्राष्ट्रीय प्रेम प्रसंग से दूर रहना चाहता हूं."

View this post on Instagram
 

I’m not an easy wife ...

A post shared by The Pamela Anderson Foundation (@pamelaanderson) on

कथित तौर पर संदेश में आगे लिखा गया, "इसलिए इस वक्त मैं कुछ दिनों के लिए इन सबसे कहीं दूर जाना चाहता हूं और शायद तुम्हें भी कनाडा वापस जाने की आवश्यकता है. दुनिया जानती है कि हम अलग हो गए हैं और मेरा मानना है कि अब हमें भी अपने अलग-अलग रास्ते जाने की आवश्यकता है."

View this post on Instagram
 

Live the dream #noapologies Photo by @carmeloredondofotografo

A post shared by The Pamela Anderson Foundation (@pamelaanderson) on

अपने इस संदेश में उन्होंने इस बात की भी उम्मीद जताई कि शायद 52 वर्षीय यह अभिनेत्री उन्हें इसके लिए माफ कर दें. समाचार पत्र में यह भी दावा किया गया कि पामेला ने उन्हें माफ कर दिया है. उन्होंने इसके जवाब में लिखा, "जॉन मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. मैं हमेशा तुम्हारी जिंदगी में रहना चाहती हूं."

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget