एक्सप्लोरर

John Abraham Film Tariq: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जॉन अब्राहम ने फिल्म 'तारिक' का किया एलान, जानिए कब होगी रिलीज

Tariq Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम ने अपनी आने वाली अगली फिल्म की अनाउंसमेंट स्वतंत्रता दिवस 2022 के मौके पर की है.

John Abraham Movie Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) आए दिन चर्चा का विषय बनते रहते हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम ने अपनी दमदार अदाकारी से सबका दिल जीता. हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. इस बीच अब 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) के मौके पर जॉन अब्राहम ने अपनी आने वाले अगली फिल्म की घोषणा कर दी है. जिसका नाम तारिक (Tariq) है और साथ में ये भी बताया है कि ये फिल्म कब रिलीज होगी.

तारिक फिल्म लेकर आ रहे हैं जॉन अब्राहम

गौरतलब है के हिंदी सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा देशभक्ति थीम वाली फिल्में करने वाले अभिनेताओं की सूची में जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल रहता है. हर साल जॉन अब्राहम के जरिए एक न एक देशभक्ति वाली फिल्म रिलीज होती रहती है. इस बीच आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर जॉन ने अपने फैन्स को नायाब तोहफा दिया है. दरअसल 15 अगस्त 2022 पर जॉन अब्राहम ने अपनी अपकमिंग फिल्म तारिक का एलान किया है. साथ ही इस फिल्म के पोस्टर को भी जॉन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस पोस्टर को देखकर साफ पता चल रहा है कि जॉन की ये अगली फिल्म भी देशभक्ति की मिसाल कामय करेगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

कब रिलीज होगी तारिक

मालूम हो कि जॉन अब्राहम फिल्म तारिक (Tariq) के जरिए अपनी पिछली फिल्म बाटला हाउस (Batla House) और अगली मूवी तेहरान के मेकर्स के साथ वापसी करेंगे. ये फिल्म अगले साल स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर यानी 15 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. हालांकि अभी ये तस्वीर साफ नहीं हुई है कि जॉन अब्राहम (John Abraham) की अपकमिंग फिल्म तारिक किस बेस्ड पर आधारित है. लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जॉन की तारिक देशभक्ति के लिए नया उदाहरण पेश कर सकती है. बता दें कि इससे पहले जॉन फोर्स, फोर्स 2, सत्यमेव जयते, बाटला हाउस, मद्रास कैफे, परमाणु और सत्यमेव जयते 2 जैसी फिल्में कर चुके हैं. 

Pippa Teaser: 1971 के युद्ध पर बनी फिल्म का दमदार टीजर रिलीज, देश के लिए जान न्यौछावर करने के लिए तैयार दिखे Ishaan Khatter

Akshay On Bollywood Boycott: बायकॉट बॉलीवुड पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'भारत की अर्थव्यवस्था का हो रहा है भारी नुकसान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget