एक्सप्लोरर

जॉन अब्राहम-जाह्नवी कपूर से रुपाली गांगुली तक, आवारा कुत्तों पर SC के आदेश का स्टार्स ने किया कड़ा विरोध, कही ये बात

Stars Shared Post For Stray dogs: आवारा कुत्तों पर जारी किए गए SC के आदेश पर सिर्फ बॉलीवुज ही नहीं टीवी के भी कई स्टार्स ने विरोध किया. इस लिस्ट में जॉन अब्राहम से रुपाली गांगुली तक का नाम शामिल है.

दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों का आतंक देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया है. जिसमें कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम भेजने को कहा गया. कोर्ट के इस फैसले से जहां कुछ लोग खुशी जता रहे हैं, वहीं ग्लैमरस वर्ल्ड के कई सितारों ने इसका कड़ा विरोध किया. इन स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया. देखिए किसने क्या कहा...

जान्हवी कपूर ने कोर्ट के आदेश पर क्या कहा?

जाह्नवी कपूर डॉग लवर हैं. एक्ट्रेस के घर में भी दो पैट डॉग है. ऐसे में कोर्ट के आदेश पर आपत्ति जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘वो खतरा कहते हैं. लेकिन हम दिल की धड़कन कहते हैं. कोर्ट कहता है कि उन्हें बंद कर दो, जहां उन्हें कोई जाना हुआ चेहरा नहीं मिलेगा, ना सूरज की रोशनी. लेकिन ये सिर्फ 'आवार कुत्ते' नहीं हैं। ये वो हैं, जो बिस्किट के लिए आपकी चाय की दुकान के बाहर इंतजार करते हैं. फिर उनके लिए रात में पहरा देते हैं.'


जॉन अब्राहम-जाह्नवी कपूर से रुपाली गांगुली तक, आवारा कुत्तों पर SC के आदेश का स्टार्स ने किया कड़ा विरोध, कही ये बात

रुपाली गांगुली ने जताया विरोध

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अक्सर अपने शो के सेट पर भी कुत्तों को लाड प्यार जताती हुई नजर आती हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने कोर्ट के फैसले की आलोचना करते हुए लिखा कि, 'हमारी परंपराओं में कुत्ते भैरव बाबा के मंदिर की रखवाली रकते हैं और अमावस्या पर आशीर्वाद के लिए उन्हें खाना खिलाया जाता है. अगर इन्हें हटा दिया गया तो खतरा आने से पहले ही हम अपने रक्षकों को खो देंगे. वो आवारा नहीं हैं. उन्हें टीका लगाएं और वहीं रहने दें, जहां वो हैं.'


जॉन अब्राहम-जाह्नवी कपूर से रुपाली गांगुली तक, आवारा कुत्तों पर SC के आदेश का स्टार्स ने किया कड़ा विरोध, कही ये बात

जॉन अब्राहम ने भी शेयर की लंबी पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने इस फैसले के खिलाफ मुख्य न्यायाधीश बीआर गावई को पत्र लिखा. इसमें एक्टर ने कहा कि, "मुझे उम्मीद है कि आप इस बात से सहमत होंगे कि ये 'आवारा' नहीं, बल्कि सामुदायिक कुत्ते हैं. उनको लोग सम्मान और प्यार देते हैं, और ये अपने आप में दिल्लीवासी हैं, जो पीढ़ियों से इस क्षेत्र में इंसानों के पड़ोसी के रूप में रह रहे हैं."

रवीना टंडन ने किसपर लगाया आरोप?

रवीना टंडन ने अपनी पोस्ट में लोकल अधिकारियों पर आवारा जानवरों की नसबंदी के लिए ठीक से काम नहीं करने का आरोप लगाया. एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि जहां इंडीज की आबादी बढ़ी है, वहां सच कहूं तो इन बेचारे कुत्तों को दोष नहीं दिया जा सकता है. इसका मतलब है कि लोकल यूनिट्स टीकाकरण और नसबंदी अभियान नहीं चला रहे हैं.'


जॉन अब्राहम-जाह्नवी कपूर से रुपाली गांगुली तक, आवारा कुत्तों पर SC के आदेश का स्टार्स ने किया कड़ा विरोध, कही ये बात

वरुण और धनश्री ने की येगुजारिश

वरुण ने कोर्ट के आदेश के खिलाफ नजर आए. एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लोगों से कुत्तों के लिए अवाज उठाने की अपील की. वहीं धनश्री वर्मा ने अपनी पोस्ट में कहा कि, ‘आवारा कुत्तों को गोद लें’. बता दें कि इनके अलावा निक्की तंबोली, वीर दास, कुशाल टंडन समेत कई टीवी ,स्टार्स ने इस पोस्ट को अपने इंस्टा पर शेयर किया और कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताई. 

ये भी पढ़ें -

टीवी की ‘नागिन’ के लवमेकिंग सीन से पति को है दिक्कत?, बोलीं - ‘कंफर्टेबल नहीं है..’

 

 

 

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'आवारापन' करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget