एक्सप्लोरर

शाहरुख खान की फिल्मों को दीपिका पादुकोण बना देती हैं ब्लॉकबस्टर! एक्ट्रेस ने खुद को बताया लकी चार्म

Deepika Padukone On Jawan: दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान की फिल्म जवान में स्पेशल अपीयरेंस था. फिल्म में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया है.

Jawan: शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने अभी तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और आगे भी धमाल मचाने वाली है. ये शाहरुख खान की इस साल रिलीज हुई दूसरी फिल्म है. दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं. पहली पठान और अब जवान. दोनों ही फिल्मों में एक खासियत है. वो है दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone). पठान में दीपिका लीड रोल में नजर आईं थीं तो जवान में उनका सपेशल अपीयरेंस है. जवान में भी दीपिका के किरदार को बहुत पसंद किया गया है. शाहरुख खान की हर फिल्म में दीपिका पादुकोण कैसे ना कैसे नजर आती हैं. ऐसा हर बार क्यों होता है इसे लेकर अब दीपिका पादुकोण ने खुलासा कर दिया है.

दीपिका ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते पर बात की है. खास बात ये है कि दीपिका ने शाहरुख के साथ फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया था. उसके बाद से दोनों साथ में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

एक-दूसरे के लकी चार्म हैं
द वीक मैंगजीन को दिए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की. दीपिका ने कहा कि उन्हें लगता है कि हम एक-दूसरे के लकी चार्म हैं लेकिन उनका कनेक्शन इससे गहरा है. दीपिका ने आगे कहा- हम एक-दूसरे के लकी चार्म हैं लेकिन सच कहूं तो हम लक से आगे हैं. हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं.

दीपिका ने इसके बारे में कहा- हमारा रिश्ता भरोसे और रिस्पेक्ट की नींव पर बना हुआ है. मैं उन कुछ लोगों में से हूं जिनके साथ वह ओपन हैं. हम एक-दूसरे पर बहुत भरोस और रिस्पेक्ट करते हैं और मुझे लगता है कि लक इसके ऊपर चैरी की तरह है.

बता दें शाहरुख और दीपिका साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और कई फिल्मों में दीपिका ने कैमियो किया है. इस जोड़ी की शुरुआत ओम शांति ओम से हुई थी.उसके बाद दोनों हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस और पठान में काम किया है. वहीं दीपिका ने जीरो, बिल्लू और अब जवान में कैमियो किया है.

ये भी पढ़ें: BB OTT 2 फेम बेबिका ध्रुवे की लग गई लॉटरी! विक्रम भट्ट-पूजा भट्ट की फिल्म में हुई एंट्री, एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर दिया हिंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget