एक्सप्लोरर

बुर्के पर बैन को लेकर बोले जावेद अख्तर, वोटिंग से पहले घूंघट पर लगे पाबंदी

जावेद अख्तर ने कहा कि देश में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन केंद्र सरकार राजस्थान में 6 मई को होने वाले लोकसभा सीटों के लिए मतदान से पहले घूंघट प्रथा पर प्रतिबंध लगाए.

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि देश में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन केंद्र सरकार राजस्थान में 6 मई को होने वाले लोकसभा सीटों के लिए मतदान से पहले घूंघट प्रथा पर प्रतिबंध लगाए.

शिवसेना द्वारा देश में बुर्के पर प्रतिबंध की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर जावेद अख्तर ने कहा, ‘‘भैया, बुर्के पर मेरा नॉलेज बहुत कम है. इसकी वजह कि जिस घर में मैं रहता हूं वहां कामकाजी महिलाएं थीं. मैंने तो कभी अपने घर में बुर्का देखा नहीं.’

Video: ऐसी T-Shirt पहनकर जिम पहुंची मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा नाम

उन्होंने कहा, ‘इराक बड़ा कट्टर मुस्लिम देश है. लेकिन वहां पर औरतें चेहरे को कवर नहीं करती हैं. श्रीलंका में भी जो कानून आया है उसमें यह है कि आप चेहरा कवर नहीं कर सकते. बुर्का पहनो, लेकिन चेहरा ढका हुआ नहीं होना चाहिए. ये उन्होंने कानून में डाला है.’

जावेद ने आगे कहा, ‘भारत पर अगर (बुर्के पहनने पर प्रतिबंध लगाने के लिए) कानून लाना चाहते हैं और अगर किसी की राय है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन इससे पहले कि राजस्थान में आखिरी मतदान हो जाए, केन्द्र सरकार को ऐलान करना पड़ेगा कि राजस्थान में कोई घूंघट नहीं कर सकता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि घूंघट भी हट जाए और बुर्का भी हट जाए. मुझे तो खुशी होगी.’’

दीपिका पादुकोण को फुटबॉल खेलते देख रणवीर सिंह ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन, VIDEO

प्रज्ञा ठाकुर पर साधा निशाना

वहीं, प्रज्ञा ठाकुर पर सीधा हमला करते हुए अख्तर ने कहा कि जब उनके श्राप से एक देश भक्त ऑफिसर शहीद हो सकता है तो ऐसे श्राप को देश भर में इस्तेमाल करना चाहिए.

उन्होंने कहा, मैं मोदी जी को ये सुझाव दूंगा कि इनके श्राप का हाफिज सईद और दूसरे आतंकियों पर इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतार कर खुद ही अपनी हार स्वीकार कर ली है. इस दौरान जावेद अख्तर ने भोपाल में बिताए अपने दिन याद करते हुए कहा कि भोपाल में मेरा साढ़े चार साल का समय बीता है, मेरा बाल बाल भोपाल का कर्जदार है.

कंगना की बहन रंगोली ने लगाया था गंभीर आरोप, अब महेश भट्ट ने चुप्पी तोड़ते हुए दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget