एक्सप्लोरर

Janhvi Kapoor: मां श्रीदेवी की वजह से 8 साल तक जाह्नवी कपूर ने गलत लिखा अपना नाम, बोलीं- 'मेरी पूरी जिंदगी झूठ है'

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने 8 सालों तक अपना नाम गलत लिए जाने को लेकर एक इंटरव्यू में खुलासा किया था. जिसकी वजह उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी को बताया था.

Janhvi Kapoor: अजय देवगन की लाडली निसा देवगन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो पैपराजी को अपने नाम का सही उच्चारण बताते नजर आ रही हैं. इसी बीच सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के एक इंटरव्यू का वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्होंने अपने नाम को लेकर हुई अजीब समस्या के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने 8 सालों तक अपना गलत नाम लिखने का खुलासा किया है. जाह्नवी ने इसका सारा दोष अपनी मां श्रीदेवी को दिया और कहा कि कई सालों तक उनकी मां ने उन्हें गलत वर्तनी दे दी थी और उन्होंने इसका 12 सालों तक पालन किया.

जाह्नवी 8 साल तक लिखती रहीं अपना गलत नाम
हाल ही में एक इंटरव्यू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जाह्नवी अपने नाम को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर करती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा, 'जब मैं स्कूल में थी उस वक्त मैंने वर्तनी सीखना शुरू ही की थी. मैंने मां से पूछा कि मम्मा आप मेरा नाम कैसे लिखती है? तब उन्होंने मेरे नाम की स्पेलिंग गलत लिख दी. उन्होंने लिखा JANHAVI. मैंने कभी इस पर सवाल नहीं उठाया. आठ सालों तक मैं अपना गलत नाम लिखती रही. फिर एक बार हम कहीं जा रहे थे मुझे लगता है कि लंदन जा रहे थे तब मैंने अपना पासपोर्ट देखा. तब मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरी पूरी लाइफ झूठ थी.'

चिढ़ाते हैं दोस्त
जाह्नवी ने आगे बताया कि उनकी इस गलती की वजह से आज भी उनके दोस्त उन्हें चिढ़ाते हैं. उन्हें परेशान करते हैं क्योंकि 12 साल की उम्र तक वो अपना नाम भी सही से नहीं लिख पाती थीं.

बवाल में नजर आएंगी जाह्नवी
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगी. इसमें वो वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देगी. इसके अलावा वो जल्द ही ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की भी शूटिंग शुरू करने वाली हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: 'मैं अभी मरने वाला नहीं हूं'...सतीश कौशिक की मौत से कुछ घंटे पहले के शब्द याद कर रोए Anupam Kher, अनिल कपूर की भी छलकी आंखे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget