एक्सप्लोरर

सड़क से शुरू किया सफर फिर सुरमा भोपाली बन रचा इतिहास! कुछ ऐसी रही जगदीप की जर्नी

Jagdeep Aka Surma Bhopali: हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर कॉमेडियन जगदीप आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. लेकिन उनके स्टारडम का सफर इतना आसान नहीं रहा. जानिए सुरमा भोपाली की पूरी कहानी.

How Did Jagdeep Became Surma Bhopali: हिंदी सिनेमा के ब्लैक एंड वाइट दौर के मशहूर कॉमेडियन जगदीप किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी अदाकारी इतनी शानदार थी कि फिल्मों में उनके लिए खास किरदार रचे जाते थे. ऐसा ही एक किस्सा है 1975 में आई फिल्म 'शोले' का जिसमें 'सूरमा भोपाली' का किरदार काफी लोकप्रिय रहा.

कैसे हुए सूरमा भोपाली इतने लोकप्रिय?
1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले में सूरमा भोपाली का अनोखा किरदार देखा गया. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्म के स्क्रिप्ट में ये किरदार पहले था ही नहीं. बाद में फिल्ममेकर्स सलीम और जावेद अख्तर की जोड़ी ने हल्की-फुल्की कॉमेडी के लिए इस किरदार को रचा. बाद में जगदीप को इस किरदार से ही लोग जानने लगे. इस किरदार को निभाकर अभिनेता ने न केवल फिल्म का कॉमेडी का तड़का लगाया बल्कि इसे जीवन भर के लिए यादगार बना दिया.


सड़क से शुरू किया सफर फिर सुरमा भोपाली बन रचा इतिहास! कुछ ऐसी रही जगदीप की जर्नी

'सूरमा भोपाली' बनने से पहले जगदीप ने तय किया लंबा सफर
जगदीप ऐसे कलाकार थे कि वो जहां कही भी जाते अपनी छाप छोड़ आते थे. अपने डायलॉग, चेहरे के एक्सप्रेशन और चुटिले अंदाज से दर्शकों के दिलों में उतरना उन्हें बखूबी आता था. पिता के निधन के बाद जगदीप ने महज 6 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था.

उनकी मां मुंबई के अनाथालय में रोटियां बनाकर गुजारा करती थीं. अपनी मां की मेहनत देख दिग्गज कलाकार ने भी उनके मदद के लिए छोटी उम्र से काम करना शुरू कर दिया. वो मुंबई की सड़कों पर कंघी, साबुन और खिलौने बेचते थे. समान बेचने के दौरान एक शख्स की नजर उन पर पड़ी. वो कोई और नहीं बल्कि बी.आर चोपड़ा साहब थे.

उस वक्त फिल्ममेकर अपनी फिल्म 'अफसाना' के लिए चाइल्ड आर्टिस्ट तलाश रहे थे.इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ इसलिए काम किया, क्योंकि सामान बेचकर वह दिनभर में सिर्फ एक या डेढ़ रुपया कमा पाते थे, जबकि सेट पर उन्हें सिर्फ ताली बजाने के तीन रुपए मिल रहे थे. यहीं से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ.


सड़क से शुरू किया सफर फिर सुरमा भोपाली बन रचा इतिहास! कुछ ऐसी रही जगदीप की जर्नी

इसके बाद उन्होंने 'दो बीघा जमीन', 'मुन्ना', 'हम पंछी एक डाल के', और, 'आर पार' जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे, लेकिन यादगार रोल किए. 'हम पंछी एक डाल के' में शानदार अभिनय के लिए उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी सम्मानित किया था. एवीएम प्रोडक्शन ने उन्हें 'भाभी', 'बरखा' और 'बिंदिया' जैसी फिल्मों में हीरो के तौर पर लॉन्च किया.

इन फिल्मों में उन्होंने सीधे-सादे लड़के का रोल किया. फिल्म 'भाभी' का गाना 'चल उड़ जा रे पंछी' आज भी लोगों को याद है, जिसमें वह अभिनेत्री नंदा के साथ दिखाई दिए थे. लेकिन जब उन्होंने शम्मी कपूर की फिल्म 'ब्रह्मचारी' में कॉमेडी की, तो दर्शकों ने माना कि वह हीरो से ज्यादा एक जबरदस्त हास्य अभिनेता हैं. इसके बाद उन्होंने कॉमेडियन के रूप में ही अपनी पहचान बना ली.

60 और 70 के दशक में हास्य का दूसरा नाम थे जगदीप
जगदीप ने 'तीन बहुरानियां', 'खिलौना', 'जीने की राह','गोरा और काला', 'इंसानियत','चला मुरारी हीरो बनने' जैसी कई फिल्मों में अपने परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया.  उन्होंने फिल्मों में खलनायक का किरदार भी निभाया. 'शिकवा', 'धोबी डॉक्टर', 'मंदिर-मस्जिद' जैसी फिल्मों में सीरियस और नेगेटिव रोल भी किए. उन्हें रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्मों का भी पसंदीदा चेहरा माना जाता था.

'पुराना मंदिर' और '3डी सामरी' में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया. 70 साल तक फिल्मों से जुड़े रहने के बाद जगदीप ने 2017 में अपनी आखिरी फिल्म 'मस्ती नहीं सस्ती' में काम किया, जिसमें उनके साथ जॉनी लीवर, कादर खान, शक्ति कपूर और रवि किशन जैसे कलाकार थे.

8 जुलाई 2020 को दुनिया को अलविदा कह गए सूरमा भोपाली 
जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था. उनका जन्म 29 मार्च 1939 को मध्य प्रदेश के दतिया नाम के छोटे से कस्बे में हुआ था. उनके पिताजी बैरिस्टर थे. पिता के देहांत के बाद घर की हालत काफी खराब हो गई जिस वजह से उन्हें बहुत ही कम उम्र से काम करना पड़ा. दिग्गज अभिनेता ने 8 जुलाई 2020 को 81 साल की उम्र में मुंबई स्थित अपने घर में आखिरी सांसें ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब एलियन से भिड़ेंगे अक्षय कुमार, 'समुक' से करेंगे हॉलीवुड स्टाइल हॉरर-साइंस फिक्शन में एंट्री
अब एलियन से भिड़ेंगे अक्षय कुमार, 'समुक' से करेंगे हॉलीवुड स्टाइल हॉरर-साइंस फिक्शन में एंट्री
Chand Mera Dil BO: लक्ष्य-अनन्या पांडे की फिल्म का दूसरे दिन ऐसा हाल, कम कमाई पर इस फिल्म को छोड़ दिया पीछे
लक्ष्य-अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का दूसरे दिन ऐसा हाल, कम कमाई पर इस फिल्म को छोड़ दिया पीछे
परेश रावल ने फिर छोड़ी 'हेरा फेरी 3', 15 परसेंट ब्याज के साथ लौटाया साइनिंग अमाउंट!
परेश रावल ने फिर छोड़ी 'हेरा फेरी 3', 15 परसेंट ब्याज के साथ लौटाया साइनिंग अमाउंट!
'भाई आप शादी कर लो...', राखी सावंत ने सलमान खान को दी सलाह, ढूंढ रहीं लड़की
'भाई आप शादी कर लो...', राखी सावंत ने सलमान खान को दी सलाह, ढूंढ रहीं लड़की

वीडियोज

Attack on Trump Breaking: शूटर की प्लानिंग पर बड़ा खुलासा! | America | Breaking | White House
Breaking | US Iran Peace Deal: ईरान के साथ ट्रंप की डील फाइनल! | Hormuz | Nuclear | Donald Trump
Breaking | US Iran Peace Deal: अमेरिकी की शर्तों पर झुका ईरान! | Hormuz | Nuclear | Donald Trump
Attack on Trump Breaking: ट्रंप के करीब कैसे पहुंच गया हमलावर? | Breaking | | America |
Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फाल्टा उपचुनाव: जिस सीट पर TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे?
फाल्टा उपचुनाव: जिस सीट पर TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे?
यूपी पंचायत चुनाव: 57 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासक होंगे नियुक्त, 2027 विधानसभा के बाद इलेक्शन
यूपी पंचायत चुनाव: 57 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासक होंगे नियुक्त, 2027 विधानसभा के बाद इलेक्शन
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, अब आया क्लब का रिएक्शन, जानें क्या कहा? 
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, अब आया क्लब का रिएक्शन, जानें क्या कहा? 
MI vs RR Pitch Report: वानखेड़े की पिच नंबर-6 पर होगा मुंबई बनाम राजस्थान मैच, जानिए बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे होगा फायदा?
वानखेड़े की पिच नंबर-6 पर होगा MI vs RR मैच, जानिए बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे होगा फायदा?
Aishwarya Rai Cannes 2026: कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
White House Shooting: कौन है 21 साल का नसीरे बेस्ट, जिसने व्हाइट हाउस के बाहर की थी फायरिंग? सामने आई फोटो
कौन है 21 साल का नसीरे बेस्ट, जिसने व्हाइट हाउस के बाहर की थी फायरिंग? सामने आई फोटो
UPPCL: क्या बिजली का बिल बिगाड़ रहा है बजट? यहां जानें पैसे बचाने के आसान तरीके
क्या बिजली का बिल बिगाड़ रहा है बजट? यहां जानें पैसे बचाने के आसान तरीके
Sattu Benefits In Summer: गर्मियों में वरदान है बिहार का सत्तू, इस तरह पिएंगे तो शरीर के पास आने से भी डरेगी लू
गर्मियों में वरदान है बिहार का सत्तू, इस तरह पिएंगे तो शरीर के पास आने से भी डरेगी लू
Embed widget