एक्सप्लोरर

Jaat Vs Kesari 2 Box Office Collection: 'जाट' या 'केसरी 2', गुड फ्राइडे पर कौन बना बॉक्स ऑफिस किंग? यहां जानें आंकड़े

Jaat Vs Kesari 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की केसरी 2 का सनी देओल की जाट के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ है. आइए जानते हैं कि गुड फ्राइडे पर दोनों फिल्मों का क्या हाल रहा.

Jaat Vs Kesari 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हिस्टोरिकल ड्रामा 'केसरी चैप्टर 2' थिएटर्स में रिलीज हो गई है. 18 अप्रैल को पर्दे पर आई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करती नजर आ रही है. वहीं सनी देओल की जाट पहले से ही थिएटर्स में लगी है.

अब गुड फ्राइडे पर 'केसरी 2' और जाट दोनों का आपस में क्लैश हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो 'केसरी 2' कुल 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है जबकि 'जाट' महज 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है. ऐसे में आपको बताते हैं कि किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है.

'केसरी 2' की रही कैसी ओपनिंग?
'केसरी 2' को लेकर कहा जा रहा था कि फिल्म 15 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है. हालांकि गुड फ्राइडे की छुट्टी के बावजूद फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बहुत तेज नहीं रही. 'केसरी 2' के ऑपनिंग स कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक (रात 10 बजे तक) 7.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फाइनल रिपोर्ट में ये आंकड़े और बढ़ सकते हैं.

जाट को मिला गुड फ्राइडे का फायदा
जाट पिछले दो दिनों से 4 से 4.15 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर रही थी. ऐसे में 'केसरी 2' की रिलीज का सनी देओल की फिल्म पर कोई असर पड़ा. बल्कि फिल्म को गुड फ्राइडे की छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ. जाट ने अब तक (राज 10 बजे तक) 4.25 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. फाइनल रिपोर्ट में आंकड़ों में थोड़ी तब्दीली देखी जा सकती है. 

केसरी  2 के बारे में
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' को धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड को लेकर छिड़ी कानूनी जंग को दिखाती है. अक्षय के अलावा फिल्म में अनन्या पांडे और आर माधवन लीड रोल में हैं.

जाट 2 हुई अनाउंस
गोपीचंद मालिनेनीन के डायरेक्शन में बनी फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म का सीक्वल जाट 2 भी अनाउंस कर दिया है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धमाल’ के राइट्स बेचने के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी का आरोप, निर्देशक इंद्र कुमार और निर्माता पर केस दर्ज
‘धमाल’ के राइट्स बेचने के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी का आरोप, निर्माता-निर्देशक पर केस
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में आई तेजी, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का 5वें दिन कितना रहा कलेक्शन, जानें यहां

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget